Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए आवेदन 3 अक्टूबर तक

Published

on

बिलासपुर : पं. रविशंकर शुक्ल, यतियतन लाल एवं महाराजा अग्रेसन सम्मान के लिए आवेदन 3 अक्टूबर तक

बिलासपुर| समाज कल्याण विभाग द्वारा दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने के लिए उत्कृष्ट व्यक्ति एवं संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान से अंलकृत किया जाता है। चयनित व्यक्ति एवं संस्था को सम्मान के रूप में 1 लाख रू. राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। दानवीर भामाशाह सम्मान पुरस्कार वर्ष 2022 हेतु प्रविष्टियां 3 अक्टूबर 2022 तक समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़ रायपुर को उपलब्ध कराया जाना है।


सम्मान के लिए व्यक्ति एवं संस्था का पूर्ण परिचय, छत्तीसगढ़ में निवासरत अथवा कार्यरत हो, व्यक्ति या संस्था द्वारा पूर्व में किये गये कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सक्रिय हो, उक्त सम्मान के लिए ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टियां मान्य नहीं होगी। दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किये गये कार्याें का विस्तृत विवरण, अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, उत्कृष्ट कार्याें के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों, पत्र पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी के साथ इस हेतु अपेक्षित रखने वाले जिले के व्यक्ति या संस्था से 3 अक्टूबर 2022 तक प्रविष्टि आमंत्रित किया गया है। जिसे कार्यालय, समाज कल्याण बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किये जा सकते है।

यह भी पढ़ें   मध्यप्रदेश: खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 15 घायल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: खुशहाल परिवार ने अचानक कर ली सामूहिक आत्महत्या!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: निगरानी बदमाश और फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही, 208 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बांग्लादेशः हमलों और उत्पीड़न से परेशान हिंदू समुदाय का गुस्सा फूटा, सड़कों पर उतरे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending