छत्तीसगढ़
सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों की चोरी की घटना का 72 घंटे में ही कर दिया खुलासा…
नगद रकम सहित आरोपी को अकलतरा से गिरफ्तार किया पुलिस ने। सक्ती एसडीओ पुलिस ने किया 25 सितंबर को चोरी के मामले का खुलासा
सक्ती- शहर के वार्ड क्रमांक- 16 स्टेशन रोड की जय भगवान किराना स्टोर्स में 20 सितंबर की रात्रि हुई लाखों की चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने 72 घंटे में ही खुलासा कर दिया, तथा 25 सितंबर को पुलिस थाना श में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ एवं सक्ती थाने के नगर निरीक्षक कमल किशोर महतो ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी
पुलिस के अनुसार उपरोक्त चोरी के मामले को लेकर पुलिस ने पूरी गंभीरता के साथ अपनी तफ्तीश जारी रखी तथा शहर वासियों द्वारा लगाए गए सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस चोरी के आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हो पाई, पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 19 सितंबर दरम्यानी रत्रि को स्टेशन रोड स्थित श्री भगवान किराना स्टोर में अज्ञात चोर द्वारा दुकान के शटर का ताला तोडकर दुकान में प्रवेश कर गल्ला में रखे 170000 /-रूपये को चोरी कर ले गया था, दुकान संचालक की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध कमाक 339/22 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था
पुलिस अधीक्षक सक्ती एम. आर. अहिरे द्वारा चोरी में तत्काल आरोपी पता, तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था जिनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह द्वारा घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण किया गया था। जिनके द्वारा थाना प्रभारी सक्ती को टीम गठित कर आरोपी पता तलाश हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे जिनके कुशल मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मो. तस्लीम अरीफ के परिवेक्षण में थाना प्रभारी सक्ती द्वारा प्रकरण में विवेचना की गई।
थाना सक्ती से निरीक्षक कमल किशोर महतो, उनि ललित कुमार चन्द्रा, आरक्षक भागवत श्रीवास, आर. रमेश चन्द्रा द्वारा आरोपी पता तलाश हेतु वरिष्ट अधिकारियों के कुशन मार्ग दर्शन में घटना स्थल का निरीक्षण करते एवं शहर एवं आसपास में लगे 127 सी.सी.टी.वी कैमरा का फूटेज प्राप्त कर अज्ञात आरोपी का हुलिया पता किया गया जिसके पतासाजी हेतु आसपास के क्षेत्रों में लगातार पतासाजी करते इसके संबंध में मुखबीर तैनात करते आसपास के लोगों को इस फुटेज के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर सूचना देने अवगत कराया गया था इस संबंध में दिनांक 24.09.2022 एवं 25.09.2022 के दरमियानी रात्रि को फूटेज में दिखे हुलिया का व्यक्ति एवं वाहन सक्ती थाना क्षेत्र में देखा गया है इस संबंध में तत्काल वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना टीम द्वारा धेराबंदी कर इस हुलिया के व्यक्ति एवं वाहन को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ करने पर एवं आरोपी को सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर इसके द्वारा घटना दिनांक को घटना कारित करना एवं चोरी किये पैसा एवं अन्य सामान को अपने घर में छुपाकर रखना बताया गया, जिसे विधिवत् जप्त कर दिनांक 25.09.2022 को आरोपी विश्वनाथ धीवर पिता सीताराम धीवर उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड न 01 बरगवाँ थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमल किशोर महतो थाना प्रभारी, उनि ललित कुमार चन्द्रा: सउनि शंकर लाल साहू, आर. भागवत श्रीवास, आर रमेश चन्द्रा, आर महेन्द्र राठौर एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
