छत्तीसगढ़
कोयले की चोरी कर कोयले में मिलावट करने वाले गिरोह का सकरी पुलिस ने किया पर्दाफाश
बिलासपुर| दिनांक 21.09.22 को फिल कोल वाशरी कपनी के आक्सन में खरीदे गये कोयले को रायगढ़ के खदान से खरीद कर परिवहन कर रहे वाहन ट्रेलर क सीजी 04 जेबी 1346, सीजी 15 एसी 3931 एवं सीजी 15 एसी 5448 के चालको द्वारा रायगढ़ के टेडा नवापारा से कोयला लोडकर फिल वासरी घुटकू लेकर उपरोक्त वाहन ड्राईवर द्वारा लेकर आ रहे थे जो दिनांक जो दिनांक 23.09.22 को तीनो वाहन चालको द्वारा बिलासपुर के तिवारीपास सैदा में गाडी खड़ाकर डिपो के संचालको के साथ गाठ कर वाहन में आये कोयला से जीरा गिट्टी की मिलावट कर रहे है तथ्था कायले की अफरा-तफरी कर रहे हैं कि सूचना प्रार्थी संतोष सिंह को किसी मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर अपने सहयोगी गवाह के साथ डिपो में पहुंचकर अपने कोयला को एवं ट्रेलर देखे जो उक्त आरोपियो के द्वारा साठगाठ अफरा-तफरी करते हुए शुद्ध कोयलो को निकाल कर मिक्सीग कोयला ट्रेलर में भरे जाते हुए मिला जिसकी शिकायत थाना प्रभारी सकरी को मिलने पर अपराध गंभीर किस्म का होने से तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा अपराध गंभीर प्रकृति की होने से तत्काल आरोपी की गिरफतारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा अपने स्टाफ के साथ उक्त डिपो का घेराबंदी कर मौके पर दबिश देकर मौके से प्रार्थी के तीनो वाहन में भरे कोयला को सैदा तिवारी पारा कोल डिपो से बरामद कर मौके पर उपस्थित सभी आरोपीगणों को हिरासत में लिया गया जिनका नाम 1 फैजन खान पिता फिरोज खान उम्र 27 सालसाकिन प्लाट नं. 602 भण्डारा रोड नियर मदिना मस्जिद सुमान नगर पारडी नागपुर महाराष्ट्र हा गु सैदा तिवारी पारा अनिल सिंह का डिपो 2 मनोज चौधरी पिता सुदामा चौधरी उम्र 26 साल साकिन जरही तहसील डंडई थाना डंडई जिला गढ़वा झारखण्ड 3. छोटन चौधरी पिता राम देव चौधरी उम्र 27 साल निवास जरही तहशील डंडई थाना डंडई जिला गढ़वा झारखण्ड 4 राधेश्याम वर्मा पिता अरूण कुमार उम्र 31 साल निवास सकर्रा थाना हिर्री जिला बिलासपुर 5. दीपक चौरसिया पिता सत्यनारायण चौरसिया उम्र 23 साल निवास जबडापारा गली नं. 02 पाठक बगीचा के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर साल निवास जबडापा
जिनके विरूध अपराध धारा सदर 407,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रार्थी के रिर्पोट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के द्वारा आरोपीगणो से कुल तीन नग ट्रेलर जिसमें भरे हुए कुल करीबन 70 टन कोयला जिसकी किमत लगभग 600000 (छः लाख) रूपये को विधिवत् जप्त कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित होना पाये जाने से दिनॉक 25.09.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनो को अवगत कराकर विधिवत् माननीय न्यायालय में रिमाण्ड वास्ते पेश किया गया।
उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के पतासाजी कर गिरफतारी में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक सउनि उमेश उपाध्याय, आर जय साहू, आर. तरूण केशरवानी. आर. संजय बंजारे, आर. सुनील सूर्यवंशी आर पावन ठाकुर की विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
-
Uncategorized1 day ago
कोयला घोटाला : चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र, विधायक देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
-
Uncategorized9 hours ago
ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी: विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच अमित शाह का बड़ा फैसला, CEC आगरा से लेकर दिल्ली तक अभेद सुरक्षा में रहेंगे
