Connect with us

देश

9 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

मेष-महत्‍वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक निपटा लें। इसके बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम हो जाएगा। प्रेम मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-अच्‍छी स्थिति है। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार और संतान अच्‍छी स्थिति में दिख रहे हैं। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम भी मध्‍यम चलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा डिस्‍टर्ब फील करेंगे। विचलित न हों। चीजें आपके पक्ष में होंगी। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, कलह से बचें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम चल रही है। घर में कलह की स्थिति बन रही है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। ध्‍यान रखें। बजरंग बाण का पाठ करें। बजरंग बली की अराधना करें।

यह भी पढ़ें   आज फिर रचने जा रहा इतिहास L-1: प्वाइंट पर पहुंचेगा आदित्य , भारत, देश का पहला सूर्य मिशन आज मंजिल पर पहुंचेगा,

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चल रहा है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। थोड़ा रुक-रुक कर काम चलेगा लेकिन ठीक चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चल रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सही कही जाएगी लेकिन स्‍पीड थोड़ी कम रहेगी। लाल वस्‍तु दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।

वृश्चिक-नरम गरम बना रहेगा। बहुत अच्‍छी या बुरी स्थिति नहीं रहेगी। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे आप। सफेद वस्‍तु का काली मंदिर में दान करना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

धनु-मन परेशान रहेगा, खर्च को लेकर। स्‍वास्‍थ्‍य भी बहुत साथ नहीं देगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति आपकी अच्‍छी रहेगी। बजरंग बाण का पाठ करें। पीला तिलक लगाएं।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : 37 पाव शराब के साथ युवक गिरफ्तार, निजात अभियान के तहत कार्रवाई जारी

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। रुका धन वापस मिलेगा। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय होगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी में कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा। कोई भी लाल वस्‍तु बजरंग बली के मंदिर में दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

मीन-जोखिम से उबर चुके हैं। धीरे-धीरे अच्‍छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य फिर भी मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी होगी। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें, अच्‍छा होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के संबंध में मुख्यमंत्री बघेल से दूरभाष पर की चर्चा

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   Sukma: 12 साल से सक्रीय नक्सली को किया गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगे सभी प्राइवेट स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से मिल रहा भाजपा को फायदा’! जाने कैसे?

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending