Connect with us

खेल

सचिन तेंदुलकर रायपुर में फिर दिखाएंगे बैटिंग का जादू

Published

on

रायपुर; छत्तीसगढ़ में रोड सेफ्टी क्रिकेट सिरीज़ के लिए टीमें इंडियन रायपुर पहुंच चुकी है। रोड सेफ्टी सिरीज़ 2022 में इस साल क्रिकेट के भगवान सचिन तेन्दुलकर फील्ड में एक बार फिर अपने खेल का जादू चलाने के लिए तैयार है। बता दे कि मैच के लिए तमाम और खिलाड़ी के आने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही मैच के पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजधानी रायपुर के सत्यसाई अस्पताव पहुंचे। जहा पर सचिन ने सौभाग्यम मंदिर में अपनें गुरु सत्यसाई बाबा को किया नमन। साथ ही अस्पताल के परिवार से भी करेंगे मुलाकात। वही इस दौरान सचिन अस्पताल के मरीजों को गिफ्टअप लाइव पुरस्कार देंगे। बता दें कि पहली बार छत्तीसगढ़ के सत्यसाई अस्पताल पहुंचे सचिन तेन्दुलकर।

यह भी पढ़ें   CM Sai & Sourav Ganguly Meeting: सीएम साय से मुलाकात के बाद सौरव गांगुली ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को दिया संदेश

छत्तीसगढ़ के सत्यसाई अस्पताल पहली बार पहुंचे सचिन

बता दें कि आज पहला रोड सेफ्टी मैच होगा। जिसे एक तरह से फ्री रखा गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मैच देखने के लिए मौजूद रहे। श्रीलंका बांग्लादेश का यह पहला मैच होगा। वही राजधानी में और आज दो मैचेस हैं, जिनमें इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के होंगे। टीम के खिलाड़ी के पहुँचे का सिलसिला लगातार जारी हैं। इसके अलावा प्लेयर के सिक्योरिटी के जो इंतजाम है वो भी पुख्ता किए गए हैं। ताकि प्लेयर्स की सुरक्षा में कोई कमी न हो। बता दें कि देश विदेश के तमाम खिलाड़ी इस मैच में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे है।

खेल

4 गेंदों में वर्ल्ड कप हिला दिया था, 159 मैचों की कहानी… बांग्लादेश का वो ‘खतरनाक पेसर’ बोला- अलविदा क्रिकेट

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के करियर के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैच जिताऊ स्पेल को आज भी याद किया जाता है. चोटों से जूझने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर रहे रुबेल ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, हालांकि वे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

Published

on

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के रुबेल ने फेसबुक पर अपने 35 लाख फॉलोअर्स को यह जानकारी दी और 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अपने सफर को विराम देने का फैसला साझा किया.

रुबेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अप्रैल 2021 में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद से चोटों ने उन्हें लगातार परेशान किया, जिससे घरेलू क्रिकेट में भी उनकी भागीदारी सीमित होती चली गई.

बांग्लादेशी फैंस के लिए रुबेल का सबसे यादगार प्रदर्शन ICC Cricket World Cup 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में आया मैच रहेगा. उस मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों के भीतर इयान बेल और कप्तान इयोन मॉर्गन को आउट किया, फिर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजते हुए 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जो मैच जिताने वाली गेंदबाजी साबित हुई.

यह भी पढ़ें   CG Breaking: सरकार का बड़ा फैसला, जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे मदिरा और मांस की दुकानें

अपने संदेश में रुबेल ने लिखा, ‘पेसर रुबेल हुसैन हूं. मैंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं.राष्ट्रीय टीम मेरे लिए जुनून रही है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ता है. उसी सोच के साथ मैंने यह फैसला लिया है. हालांकि, मैं घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा.’ उन्होंने परिवार, दोस्तों, मीडिया और फैन्स का आभार जताते हुए आगे भी समर्थन की उम्मीद जताई.

रुबेल का अंतरराष्ट्रीय सफर 2009 में शुरू हुआ, जब तत्कालीन बांग्लादेश फास्ट बॉलिंग कोच चंपाका रामानायके ने उन्हें देशव्यापी टैलेंट हंट में खोजा. अपनी स्लिंगी एक्शन और 140 किमी/घंटा तक की रफ्तार के साथ रुबेल ने जल्द ही पहचान बना ली.

वनडे डेब्यू में ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत दिलाई और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली- 27 मैचों में 36 विकेट, औसत 76.77 के साथ. लेकिन सीमित ओवरों में वे असरदार साबित हुए

यह भी पढ़ें   जिला अस्पताल में फर्जीवाड़ा : फर्मो के खाते पुलिस ने कराए होल्ड, हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से होगी चेक की जांच

वनडे फॉर्मेट में रुबेल ने 104 मैचों में 129 विकेट (औसत 34.31) लेकर खुद को बांग्लादेश के भरोसेमंद गेंदबाजों में शुमार किया. उनके नाम 7 बार चार विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी, उनके करियर की खास उपलब्धियों में से एक रही. दिलचस्प बात यह रही कि इससे ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने घरेलू मैच में भी हैट्रिक ली थी, हालांकि उस वक्त उन्हें इसका अहसास तक नहीं हुआ था.

रुबेल हुसैन का करियर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बड़े मैचों में असर छोड़ने की उनकी क्षमता उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट के यादगार तेज गेंदबाजों में शामिल करती है.

 

Continue Reading

खेल

IPL 2026: SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी पंजाब किंग्स? जानें वजह

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

Published

on

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 17 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना किया. यह मुकाबला शनिवार (11 अप्रैल) को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जो डबल-हेडर का पहला मैच था.

इस मैच से पहले पंजाब किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपना पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं खेल पाई थी, जबकि SRH को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हार मिली थी.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : वैवाहिक कार्यक्रमों में बैण्ड पार्टी को मिली अनुमति

लेकिन जैसे ही दोनों टीमें मैदान पर उतरीं, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी काली पट्टी (black armbands) बांधे नजर आए. यह फैसला वृंदावन में हुई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया था. फ्रेंचाइज़ी ने पहले भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई.

बता दें कि लुधियाना के करीब 37 पर्यटक शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में नाव पलटने की घटना का शिकार हुए. यह हादसा प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर हुआ.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया. राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और सेना की टीमों को लगाया गया है. वहीं, लापरवाही के कारण नाव चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें   विधानसभा के बजट सत्र अपडेट: पलमा कोल ब्लॉक में ट्रांसपोर्टेशन के रेट और टेंडर में गड़बड़ी को लेकर सदन में हंगामा

ऐसा रहा मुकाबला

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद SRH को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया. अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत देते हुए 28 गेंदों में 74 रन बनाए. उनके साथ ओपनिंग साझेदारी 120 रन की रही, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

ओपनर्स के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने 47 रन की साझेदारी की. क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.

Continue Reading

खेल

ऋषभ पंत ब्रिगेड को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए वानिंदु हसारंगा, इस ऑलराउंडर की एंट्री

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 में श्रीलंकाई बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी जरूर खल रही है. मगर लिंडे जैसे ऑलराउंडर के आने के चलते ये कमी पूरी हो सकती है.

Published

on

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जीत की लय पकड़ ली है. गुरुवार (9 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया. लखनऊ सुपर जायंट्स की मौजूदा सीजन में ये लगातार दूसरी जीत रही. लखनऊ सुपर जायंट्स को मौजूदा सीजन में इकलौती हार दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मिली है.

आईपीएल 2026 के बीच ही लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बॉलिंग ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने गुरुवार को साफ किया कि हसारंगा के टीम से जुड़ने की संभावना नहीं है. मूडी ने कहा कि टीम मैनेजमेंट अब उनके बिना ही प्लानिंग कर रहा है और 24 से 48 घंटे के भीतर रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में T20 World Cup 2021 में सट्टा खिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा

इस अफ्रीकी क्रिकेटर की एंट्री

अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को वानिंदु हसारंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा है. लिंडे 1 करोड़ रुपये के अपने बेस प्राइस पर टीम से जुड़े हैं. लिंडे भले ही आईपीएल में अब तक नहीं खेले हों, लेकिन उनके पास दुनियाभर की टी20 लीग्स का अच्छा अनुभव है. उन्होंने अब तक 250 टी20 मैचों में 218 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी रेट 7.42 रही है. इसके अलावा, वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जो टीम को संतुलन देता है.

वानिंदु हसारंगा आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे और तभी से क्रिकेट से दूर हैं. इसके अलावा वह श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के अनिवार्य फिटनेस टेस्ट भी पास नहीं कर सके, जो आईपीएल में खेलने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) पाने की शर्त थी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें पिछले ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह एक भी मैच खेले बिना ही बाहर हो गए.

यह भी पढ़ें   CG Breaking: सरकार का बड़ा फैसला, जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे मदिरा और मांस की दुकानें

वानिंदु हसारंगा की गैरमौजूदगी के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी आईपीएल 2026 में प्रभावी रही है. टीम के स्पिन विभाग में दिग्वेश राठी, एम सिद्धार्थ और शाहबाज अहमद ने जिम्मेदारी संभाली है. हालांकि, तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे टीम की चिंताएं थोड़ी बढ़ी हैं.

वानिंदु हसारंगा का बाहर होना लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बड़ा झटका जरूर है. अब जॉर्ज लिंडे टीम में शामिल हुए हैं. वह अपने अनुभव से इस कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending