छत्तीसगढ़
नौकरी लगने के नाम से दस्तावेजों में जालसाजी करने वाला आरोपी थाना सकरी पुलिस के गिरफ्त में
बिलासपुर| दिनांक 28.09.22 को प्रार्थी अनिल कुमार टोपनो सहा0 कमाण्डेन्ट सीआरपीएफ भरनी द्वारा लिखित ओवदन पेश किये कि दिनांक 28.09.2022 को रोल नम्बर 6204207384 नाम प्रवेश सिंह पिता का नाम रामपति भर्ती केन्द्र में सुबह 09 बजे उपस्थित हुआ एव नियमानुसार बायोमेट्रिक के परीक्षण के उपरांत अभ्यर्थी दस्तावेजों के जांच के लिए सक्षम अधिकारी अनिल कुमार टोपनो सहा.कमा. सदस्य-एक एवं राजकुमार चितला, सहा.कमा.सदस्य दृदो के पास भेजा गया दस्तावेजों की जांच के दौरान उपरोक्त अधिकारियों को यह संदेह हुआ कि यह अभ्यर्थी पहले भी यहां दस्तावेजों की जांच हेतु आया था एवं संदेह होने पर अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत समस्त दस्तावेजों की विधिवत जांच करने के उपरांत यह पता चला कि अभ्यर्थी प्रवेश सिंह इस से पहले दिनांक 14.09.2022 को दशरथ सिंह नाम एवं रोल नम्बर 6202108285 के तहत पहले भी इस ग्रुप केन्द्र में भर्ती बोर्ड में दस्तावेजों कि जांच एवं मेडिकल जांच में सम्मिलित हो चुका है एवं बोर्ड के पीठासीन अधिकारी द्वारा अयोग्य घोषित किया गया है ।
अभ्यर्थी प्रवेश सिंह का बायोमेट्रिकजांच के दौरान फिंगरप्रिंट और फोटो एक है परन्तु अलग-अलग दस्तावेज एवं नाम के साथ सम्मिलित हुआ है एवं अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र भी फर्जी प्रतित हो रहा है कि प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना सकरी पुलिस द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों घटना के संबंध में जानकारी दिया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्व कर आरोपी की गिरफतारी करने के संबंध मंेदिशा निदेश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली मंजुलता बाज के मार्ग दर्शन में आरोपी प्रवेश सिह को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लेकर कडाई से पुछताछ करने पर बेरोजगार होने के कारण एवं किसी भी स्थिती मे ंनौकरी पाने के चाहत में गलत कुटरचित दस्तावेजो के माध्यम से नौकरी लगने का प्रयास करने पर आरोपी प्रवेश सिंह पिता रामपति उम्र 26 साल साकिन लगला भोगली थाना फतेहाबाद आगरा उत्तरप्रदेश द्वारा कुटरचित दस्तावेज के आधार पर भर्ती प्रक्रिया में भर्ती होने का प्रयास करना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्व अपराध धारा का सबूत पाये जाने से दिनांक 28.09.22 के 23.00 बजे विधिवत गिरफतार करमाननीय न्यायालय वास्ते पेश किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे ंथाना प्रभारी सकरी सागर पाठक, सउनि महिलांगे, आरक्षक मनीष साहू एवं मृत्यंुजय सिंह की विषेष भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized9 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
