Connect with us

छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुस्कार के लिए आमंत्रण

Published

on

बिलासपुर| राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार एक प्रमुख पूर्ण वित्त पोषित योजना है,जो युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय द्वारा राज्यो के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय व विश्व विद्यालय जैसे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में संचालित होती है.जिसका मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक समुदायिक सेवा के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना है। इसी क्रम में सचिव भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय ने रा से यो पुरुस्कार 2020-21 के लिए भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ भोपाल क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ से प्रस्ताव आमंत्रित किये है।श्री ए एस कबीर क्षेत्रीय निदेशक भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय रा से यो क्षेत्रीय निदेशालय मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ भोपाल ने सचिव उच्च शिक्षा, छत्तीसगढ़ शासन से रा से यो पुरस्कार प्रस्ताव मंत्रालय को समय सीमा में भेजने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु अनुरोध किया है।


यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किये जाते है।प्रथम पुरस्कार विश्व विद्यालय/2परिषद, द्वितीय पुरस्कार रा से यो इकाई व उनके कार्यक्रम अधिकारी, तृतीय पुरस्कार रा से यो स्वयंसेवको को रा से यो के लिए उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए 24 सितंबर राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को प्रदान किये जाते हैं।भारत सरकार के पुरस्कार संबंधी दिशा निर्देशो के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से विश्व विद्यालय स्तर का 1 प्रस्ताव, रा से यो इकाई/कार्यक्रम अधिकारी (एक पुरूष,1महिला) 2 प्रस्ताव एवम रा से यो स्वयंसेवक स्तर पर 4 प्रस्ताव (2छात्र ,2छात्रा) राज्य स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के उपरांत मंत्रालय को भेजे जाएंगे।रा से यो पुरस्कार उन स्वयंसेवको/कार्यक्रम अधिकारियों/कार्यक्रम समन्वयक को प्रदान किये जाते है जिन्होंने पिछले वर्ष (वर्ष 2018-19),(वर्ष 2019-20),(वर्ष 2020-21) में रा से यो की उपलब्धियों को पूर्ण किया है एवम योजना से प्रेरित होकर समाज सेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है को प्रदान किये जायेंगे।रा से यो प्रथम श्रेणी पुरस्कार विश्व विद्यालय/2 परिषद हेतु 5,00,000( 5लाख रु ),द्वितीय 3 लाख रु व प्रशस्ति पत्र व रजत पदक प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें   सुरक्षाकर्मी, क्लीनर समेत अ गल-अलग पदों पर निकली बंपर भर्ती, 8वीं, 12वीं और स्नातक पास भी कर सकेंगे आवेदन, देखिए पूरी डिटेल


संस्था स्तर द्वितीय श्रेणी पुरस्कार रा से यो इकाई व उनके कार्यक्रम अधिकारियों को 2 लाख रु व 1,50,000 रु तथा प्रशस्ति पत्र व रजत पदक प्रदान किया जाता हैं।तृतीय श्रेणी पुरस्कार रा से यो स्वयंसेवको को 1 लाख तथा प्रशस्ति पत्र व रजत पदक प्रदान किया जाता हैं।भारत सरकार ,युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय ने रा से यो पुरस्कार 2020-21 हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं।इस हेतु अधिकतम 1 विश्व विद्यालय/2 परिषद,2 रा से यो इकाई उनके कार्यक्रम अधिकारियों के और 4 स्वयंसेवक (2 छात्र,2छात्रा) पुरस्कार के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जाना है।इस संख्या से अधिक प्रस्तावों को और बिना प्रमाणित चेक लिस्ट के नामांकन मंत्रालय द्वारा संक्षिप्त रूप से खारिज किये जायेंगे।पुरस्कार के लिए सिफारिश योग्यता के क्रम में किया जाना होगा।भारत सरकार युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा रा से यो पुरस्कार नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021 तय की गई है।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज मिले करोना के 20 नए में पॉजिटिव मरीज, 22 हुए स्वस्थ

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के 24 मोटल-रिसॉर्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर दिए जाने हेतु कार्यवाही प्रारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Weather Update: देश के मौसम का बदला मिजाज, अगले 48 घंटे में इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अवैध लकड़ी से भरा दो पिकअप पकड़ाया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending