छत्तीसगढ़
शासन की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता : प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा वाणिज्यिक कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज मंथन सभाकक्ष मंे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहंुचाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बिलासपुर पेण्ड्रीडीह बायपास, तिफरा फ्लाईओवर, शिवघाट, पचरीघाट बैराज एवं अरपा नदी के दोनों ओर सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य सहित अन्य विकास कार्याें को द्रुत गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत 93 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से अरपा नदी के दोनों ओर सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण योजना की प्रगति की जानकारी ली। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि योजना के अंतर्गत नदी के दोनों किनारों पर इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक 1.80 किलोमीटर की फोरलेन आधुनिक सड़क बनाई जाएगी। वर्तमान में डिसिल्टिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक 1 लाख 20 हजार क्यूबिक मीटर सिल्ट निकाला जा चुका है। इस सिल्ट का उपयोग सड़क बनाने में फीलर सामग्री के रूप में किया जाएगा। उन्होंने शिवघाट, पचरीघाट बैराज की भी जानकारी ली। जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि शिवघाट का कार्य 25 प्रतिशत एवं पचरीघाट बैराज का कार्य 15 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।
प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने शिवघाट एवं पचरीघाट बैराज के कार्य को जून 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। अग्रवाल ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि कोविड की तीसरी लहर भी आ सकती है। उन्होंने इससे निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने तीसरी लहर के मद्देनजर की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पात्र सभी लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका ही कारगर उपाय है। प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने इसके अतिरिक्त बैठक में स्वामी आत्मानंद स्कूल, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, गोधन न्याय योजना, लोक सेवा गारंटी, महात्मा गांधी नरेगा सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized5 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized11 hours ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
