Connect with us

छत्तीसगढ़

मुकुल तिवारी बने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव

Published

on

बिलासपुर। दिनांक 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न हुआ । सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुनाव मैं निर्वाचित हुए । जिसमें कि अध्यक्ष पद पर रायपुर के जुबिन शाह सचिव पद पर बिलासपुर के मुकुल तिवारी उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद शंकर शर्मा ज्वाइंट सेक्रेट्री जीएस मूर्ति और कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ पाठक के नामों की घोषणा की गई ।

शुक्रवार को छत्तीसगढ स्टेट क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों का एजीएम रायपुर के मेफेयर होटल पर बुलाया गया। जहां इन सब पदाधिकारियों की घोषणाएं की गई । मुकुल तिवारी के बनने पर क्रिकेट संघ बिलासपुर के समस्त पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने कहा कि यह बिलासपुर शहर के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि मुकुल तिवारी को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव के पद पर बनाया गया है पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के सचिव का पद बिलासपुर को दिया गया है मुकुल तिवारी पूर्व जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाअध्यक्ष पूर्व में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कप्तान भी रह चुके हैं उनके बनने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल ,देवेंद्र सिंह , अनुराग बाजपाई, आलोक श्रीवास्तव, सुशांत राय, रितेश शुक्ला, नारायण आवाती,महेंद्र गंगोत्री , आशीष शुक्ला, ओ पी यादव, दिलीप सिंह , राजेश शुक्ला, अशोक मेहता, राजुल जाजोदिया, वैभव ओट्टलवार, आर डी पाठक, साई कुमार, कमल घोष,अपूर्व भंडारी ,शैलेश सैमुअल, भूपेंद्र पांडे प्रवीण सिंह फिरोज अली अभिषेक सिंह अभ्युदय सिंह समस्त लोगों ने उन्हें बधाई दी|

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी सहायिका ने बनाया खुद का अश्लील वीडियो, तेजी से हो रहा वायरल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव और रजिंदर पाल भाटिया के निधन पर रमन सिंह ने जताया दुख
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कभी रायपुर भी दूर था, अब यूरोप तक उड़ान भर रही हैं बस्तर की हसरतें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: कलेक्टर ने कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन के मद्देनजर ली निजी अस्पताल संचालकों की बैठक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending