छत्तीसगढ़
रायपुर और बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में हवा की क्वालिटी सुधारने अब लगाए जाएंगे स्माॅग टावर
रायपुर और बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में हवा की क्वालिटी सुधारने अब नगर निगम के अफसर शहर में स्माॅग टाॅवर लगवाएंगे। दिल्ली, मुंबई और पुणे की तर्ज पर यह एक नया प्रयोग किया जाना है। इसी तरह पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रित करने ई-बसें खरीदी जाएंगी। नए तरह के इस प्रोजेक्ट को जानने-समझने रायपुर और बीरगांव नगर निगम के अधिकारी, इंजीनियर, सब इंजीनियर पुणे स्टडी टूर पर रहे। वहां जाने पर पता उन्हें पता चला कि पुणे में 300 ई-बसें चल रही हैं, जिसका संचालन वहां के म्यूनिस्पिल काॅर्पाेरेशन और पिंपरी चिंचवड म्यूनिस्पिल काॅर्पाेरेशन मिलकर बहुत अच्छे ढंग से कर रहे हैं।
पंद्रहवें वित्त आयोग से रायपुर और बीरगांव नगर निगम को निगम सीमा क्षेत्र में आम जनता को स्वस्थ माहौल देने और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने अलग-अलग कंपोनेंट में एकमुश्त राशि मिली है, जिसमें स्माॅग टाॅवर, ई-बस की खरीदी, ठोस अपशिष्ट निष्पादन सहित अन्य तरह के कार्य शामिल हैं। इसी संबंध में ऑल इंडिया लोकल सेल्फ गवर्नमेंट की तरफ से पुणे में 3 दिवसीय स्टडी टूर का कार्यक्रम रखा गया। रायपुर और बीरगांव नगर निगम की 14 सदस्यीय टीम, जिसमें अफसर से लेकर इंजीनियर, सब इंजीनियर तक इसमें शामिल रहे।
ई-बस अच्छा कांसेप्ट
स्टडी टूर से लाैटे रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी ने हरिभूमि को बताया, पुणे में इस समय 300 ई-बसें लोगों को सुगम परिवहन की सुविधा दिलाने संचालित की जा रही हैं। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इको फ्रेंडली ई-बस का यह प्रोजेक्ट रायपुर शहर में लाने से पहले स्पाॅट पर जाकर हमने इसके बारे में जानकारी ली। एयर क्वालिटी सुधारने का काम हो या सीएंडडी वेस्ट का प्रोजेक्ट, पुणे नगर निगम में यह सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। हमने स्पाॅट विजिट भी किया, नई बातें सीखने व समझने का मौका मिला है। रायपुर शहर में आने वाले समय में इसे धरातल पर लाने का प्रयास किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत रायपुर नगर निगम 12 ई-बसें खरीदेगा।
स्टडी टूर में शामिल रहे सदस्यों ने बताया, पुणे में ई-चार्जिंग स्टेशन देखकर आए। कुछ प्रेजेंटेशन भी इस दौरान वहां के विशेषज्ञों की उपस्थिति में दिए गए, हमारे लिए यह नई बात रही। 7 से 9 दिसंबर तक पुणे स्टडी टूर पर गए दल में अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, बीरगांव नगर निगम आयुक्त कीर्तिमान राठौर, कार्यपालन अभियंता विनोद देवांगन, राकेश गुप्ता, सहायक अभियंता निशिकांत वर्मा, योगेश कडू, नितिश झा, फत्तेलाल साहू सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
