छत्तीसगढ़
कोरबा: 14 हजार 593 गोबर विक्रेताओं ने गोबर बेचकर कमाये 6 करोड़ 85 लाख रूपए
कोरबा| छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल साबित हो रही है। जिले में गोधन न्याय योजना के प्रारंभ से अब तक योजना अंतर्गत 14 हजार 593 गोबर विक्रेताओं ने तीन लाख 42 हजार क्विंटल गोबर बेचकर छह करोड़ 85 लाख 17 हजार 489 रूपए कमाये हैं। जिले में गोधन न्याय योजना के सुचारू संचालन से ग्रामीणों को गांव में ही आर्थिक लाभ कमाने का जरिया प्राप्त हुआ है।
ग्रामीण गांवों मंे ही गौठानों के माध्यम से गोबर खरीदी के साथ-साथ खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कर आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। गोबर बिक्री और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन से आर्थिक लाभ पाकर ग्रामीण खुश हैं। कलेक्टर संजीव झा द्वारा जिले में पशुपालकों एवं किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने तथा गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए गौठानों का सतत् निरीक्षण एवं योजना की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम फील्ड में देखने को मिल रहे हैं। गोधन न्याय योजना से जहां ग्रामीण गोबर बेचकर आर्थिक लाभ ले रहे हैं वही दूसरी ओर गौठानों में खरीदे गए गोबर से वर्मी खाद बनाकर ग्रामीण महिलाएं एवं पुरूष अपनी आजीविका संवर्धन कर रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा गौठानों में आजीविका मूलक विभिन्न आर्थिक गतिविधियां की जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर ने बताया कि जनपद पंचायत कोरबा के 52 गौठानों में दो हजार 427 गोबर विक्रेताओं ने 42 लाख 52 हजार 297 किलोग्राम गोबर बेचकर 85 लाख चार हजार 595 रूपए कमाये हैं। जनपद पंचायत करतला के 36 गौठानों में एक हजार 449 गोबर विक्रेताओं ने 28 लाख 47 हजार 798 किलोग्राम गोबर बेचकर 56 लाख 95 हजार 595 रूपए प्राप्त किए हैं। जनपद पंचायत कटघोरा के 24 गौठानों में एक हजार 137 गोबर विक्रेताओं ने 35 लाख 49 हजार 530 किलोग्राम गोबर बेचकर 70 लाख 99 हजार 60 रूपए अर्जित किए हैं।
जनपद पंचायत पाली के 63 गौठानों के पांच हजार 218 गोबर विक्रेताओं द्वारा एक करोड़ 86 हजार 454 किलोग्राम गोबर बेचकर दो करोड़ एक लाख 72 हजार 907 रूपए कमाये हैं। जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा के 89 गौठानों के तीन हजार 821 गोबर विक्रेताओं द्वारा 95 लाख 25 हजार 948 किलोग्राम गोबर बेचकर एक करोड़ 90 लाख 51 हजार 896 रूपए प्राप्त किए हैं। नगरीय निकाय के 15 गौठानों, गोबर खरीदी केंद्रों पर 541 गोबर विक्रेताओं द्वारा 39 लाख 96 हजार 714 किलोग्राम गोबर बेचकर 79 लाख 93 हजार 42 रूपए कमाये हैं। इस प्रकार जिले के 279 गौठानों में अब तक 14 हजार 593 गोबर विक्रेताओं, पशुपालकों ने तीन लाख 42 हजार 587 क्विंटल गोबर दो रूपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचकर छह करोड़ 85 लाख 17 हजार 479 रूपए कमाये हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized21 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
