Connect with us

छत्तीसगढ़

धान खरीदी केन्द्र नागपुर प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

Published

on

Show cause notice to Nagpur in-charge of paddy procurement center

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए 23 दिसंबर शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्र नागपुर पहुंचे। वहां किसानों से खरीदी गए धान के बोरों की रैण्डम तौलाई के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने प्रभारी राकेश कुमार को न सिर्फ फटकार लगायी बल्कि उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए। खरीदी केन्द्र में तौलाई के बोरों में निर्धारित वजन से ज्यादा मात्रा पायी गई। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर को जिले के सभी धान केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Interstate Betting Racket: छत्तीसगढ़ के इस जिले में इंटर-स्टेट सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़.. किराये के मकान से चल रहा था पूरा रैकेट, पढ़ें SP के खुलासे  

कलेक्टर ने इस मौके पर किसानों से भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। धान उर्पाजन केन्द्र नागपुर में धान बेचने के लिए कुल 569 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें से 319 किसानों से अब तक 14 हजार 250 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को एक करोड़ 56 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर ध्रुव ने इसके पश्चात् धान खरीदी केन्द्र बरबसपुर का जायजा लिया। केन्द्र प्रभारी चन्द्रप्रकाश साहू को किसानों की धान की तौलाई में मात्रा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित मात्रा एवं नमी का ध्यान रखकर ही किसानों से धान खरीदी की जानी चाहिए। बरबसपुर केन्द्र में पंजीकृत 853 किसानों में से अब तक 432 किसानों से कुल 18 हजार 362 क्विंटल धान की खरीदी की गई और 36.72 करोड़ का भुगतान किसानों के खाते में किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें   आयुष विश्वविद्यालय का रिजल्ट जारी, 193 में से सिर्फ 13 छात्र हो पाए पास!

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान उर्पाजन के लिए कुल 23 केन्द्र बनाये गए है। इन केन्द्रों में 23 दिसंबर तक 3.82 लाख क्विंटल धान का उर्पाजन समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है, जिसमें से 2.65 लाख क्विंटल धान का उठाव कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा किया जा चुका है, जो कि उर्पाजित धान की मात्रा का लगभग 70 प्रतिशत है। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को उर्पाजन केन्द्रों में धान की शेष मात्रा का उठाव तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Korba: सड़क किनारे बैठे वैद्य से जड़ी-बूटी लेने से एक युवक की हो गई मौत, दूसरा पहुंचा अस्पताल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Assembly Elections: कांग्रेस उम्मीदवारों की टिकट को लेकर रायपुर से आई बड़ी खबर…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गाड़ियों के पेंट्रीकार में खाना नहीं बनाने की निगरानी तथा पैकेट बंद खाना की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 10 दिनों का विशेष अभियान जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending