Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर: निर्माणाधीन मकान में चोरी की कोशिश, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

Published

on

रायपुर| खम्हारडीह के वीआईपी क्लब स्थित एक निर्माणाधीन मकान के चौकीदार ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मकान निर्माण सामग्री के साथ सरिया तथा अन्य उपकरण चोरी कर ले जाने की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक उमेश साहू की शिकायत पर जुम्मन सोनवानी, उसकी पत्नी चंद्रिका तथा रितु सोनवानी के खिलाफ चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। उमेश ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात तीनों निर्माणाधीन मकान में चोरी करने के लिए घुसे थे। खटर-पटर की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो चोर सामान को वहीं छोड़कर भाग गए।

पत्नी के साथ गाली-गलौज से रोका तो की मारपीट

रायपुर। तेलीबांधा में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने से मना करने पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर निवासी उमेश नागरिया ने संदीप नागरिया के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। उमेश ने पुलिस को बताया कि संदीप उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इस बात का विरोध करने पर संदीप ने उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें   CG: हाथ में बिजली तार लपेटकर युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

धक्का लगने की बात पर युवक को पीटा

रायपुर। खमतराई में एक युवक ने दूसरे युवक तथा उसके साथी के खिलाफ धक्का लगने के विवाद में मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक रावांभाठा निवासी इंद्रकुमार साहू ने बिट्टू तथा उसके साथी के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। इंद्रकुमार ने पुलिस को बताया कि धक्का लगने के विवाद में बिट्टू तथा उसके साथी ने मारपीट की।

अस्पताल में भर्ती मजदूर की मौत

रायपुर। धरसींवा स्थित एक फेरस कंपनी में बगैर सुरक्षा काम कर रहे एक मजदूर के ऊपर लोहे का टुकड़ा गिर गया। दुर्घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शोएब खान की लोहे का टुकड़ा गिरने से मौत हो गई। वह ठेकेदार के माध्यम से सिलतरा स्थित मारुति फेरस कंपनी में काम करता था। घटना विगत 7 दिसंबर को हुई थी।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर: नशीली सिरप की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर सिरप की बोतलें बरामद

गाली-गलौज करने से रोकने पर की पिटाई

रायपुर। विधानसभा थाने में बरौदा निवासी एक महिला ने घर के सामने गाली-गलौज से मना करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक गिरजा चेलक ने राजू के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार को राजू उसके घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने उसके साथ मारपीट की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 5000 गांवों में BJP ग्रामीणों को फूड पैकेट, सूखा राशन बांटने का अभियान चलाएगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शिक्षिका पर बड़ी कार्रवाई, 4 साल के छात्र को मारी थीं चांटा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: गोमांस काट रहे थे दो तस्कर, लोगों ने देखा तो पकड़ कर उतरवाए कपड़े...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending