छत्तीसगढ़
बिलासपुर में निजात अभियान के तहत ताबड़तोड़ करवाई जारी, 9 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
नाम आरोपी – 1. अवनीश पटेल पिता राजभान पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भडकरा थाना रामनगर जिला सतना (म.प्र.) ।
- रवि केंवट पिता रामफल केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमर पाटन जिला सतना (म.प्र.) ।
- दीपक सिंगराहा पिता उदयभान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भडकरा थाना रामनगर, जिला सतना (म.प्र.)।
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु ” निजात अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि दिनांक 29.03.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि 03 बाहरी व्यक्ति अपने-अपने पास एक पिट्ठू बैग में गांजा रखकर छठघाट पुल के पास ग्राहक का इंतजार करते हुए खड़े हैं, उक्त सूचना से अति. अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस. पी. (सरकंडा ) पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश अनुसार थाना प्रभारी सरकंडा निरी. फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर छठघाट पुल के पास मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी अवनीश पटेल, रवि केंवट एवं दीपक सिंगराहा को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिनके पृथक-पृथक तलाशी पर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कुल 9 किलो ग्राम गांजा किमती 135000/- रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, उ.नि. एच. आर. यदू , प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, रवि यादव, का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized22 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized2 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
