Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध नशीली दवाइयों के व्यापारियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

🔶नशीले सीरप के व्यापारी को नशीली दवाई के साथ ग्राम भरारी रतनपुर से किया गिरफ्तार।
🔶17 नग MAX COFF सीरप कीमती 2635 रूपये व मोटरसायकल को किया गया जप्त।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. गोविंदा ऊर्फ सोनू मेहर पिता श्यामसुन्दर मेहर उम्र 35 वर्ष निवासी भरारी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर द्वारा भव्य जिला सम्मेलन "छात्र चेतना" का किया गया आयोजन

दिनाँक 20/03/2024 को जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम भरारी का एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल में नशीली दवाई रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाना रतनपुर में टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम भरारी में रेड कार्यवाही किये जहाँ 01 व्यक्ति नशीली दवाई को मोटर सायकल में रखे मिला।

उसके कब्जे से 17 नग नशीला सीरप (प्रत्येक में 100 मि.ली.) कीमती 2635 रूपये व मोटर सायकल को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है।

यह भी पढ़ें   रायपुर: बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ीं दो युवतियां, जमकर हुई मारपीट

उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, उपनिरी. कमलेश बंजारे, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. दीपक मरावी, घनश्याम राठौर, अविनाश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : दो अलग-अलग मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   BSP प्लांट में बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अनाधिकृत रूप से रेल पटरी पार करना (ट्रेसपासिंग) एक गंभीर अपराध है”
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending