Connect with us

छत्तीसगढ़

आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का तलवार किया गया जप्त।

Published

on

ApnaCg@तलवार दिखाकर राहगीरो को भयभीत करने वाला आरोपी चढा पचपेड़ी पुलिस के  हत्थे – Apna Chhattisgarh

थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

’’ सिरगिट्टी पुलिस द्वारा की गयी वैधानिक कार्यवाही।
’’ अवैध हथियार के साथ आरोपी पकडा गया।
’’ आरोपी आम जगह पर लोगो को डरा धमका रहा था।
’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – तेजकरण सुमन पिता जगदीश सुमन उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जलवाडा थाना नाहरगढ जिला बारा (राजस्थान)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 21.03.2024 के जरिये मोबाईल से सूचना मिला कि सरदार मोहल्ला रेल्वे पटरी के पास रोड मे एक व्यक्ति हाथ मे लोहे का धारदार तलवार रखकर मुख्यमार्ग मे आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम द्वारा तत्काल पेट्रोलिग के माध्यम सरदार मोहल्ला रेलवे किनारे सिरगिट्टी के पास पहुॅचकर घेराबंदी कर आरोपी तेजकरण सुमन पिता जगदीश सुमन उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जलवाडा थाना नाहरगढ जिला बारा राजस्थान के कब्जे से एक धारदार लोहे का तलवार जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही की गयी है। आगे भी सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : महादेव बुक, अन्ना रेड्डी ऑनलाईन सट्टा ब्रांच पर एक और बड़ी कार्यवाही, पढ़ें पुरी खबर

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक श्रीमति भारती मरकाम, प्र.आर. 666 विजय राजपूत, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत एवं केशव मार्कों की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बलौदाबाजार: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Crime : पत्नी और मासूम बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, दो साल पहले हुई थी लव मैरिज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending