Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान।

Published

on

’’ आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता।
’’ आरोपी अवैध शराब मोसा मे रखकर ब्रिकी कर रहा था।
’’ आरोपी से अवैध देशी शराब 6.120 लीटर कीमती 2720 रू. किया गया जप्त।
’’ अवैध शराब परिवहन मे प्रयुक्त मो.सा. एक्टीवा क्रमांक सीजी10बीक्यु की जप्ती।
’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – गुरूनानक देव पिता राजकुमार देव उम्र 25 वर्ष निवासी सिंगरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह बिलासपुर द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था,

यह भी पढ़ें   राहुल गांधी आज आएंगे रायपुर, देंगे इन योजनाओं की सौगात

आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) उमेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी

इसी क्रम मे दिनांक 21.03.2024 को मुखबीर सूचना पर सिरगिट्टी ओव्हरब्रिज के नीचे आरोपी गुरूनानक देव पिता राजकुमार देव उम्र 25 वर्ष निवासी सिंगरी थाना सकरी के कब्जे से एक मोपेड एक्टीवा क्रमांक सीजी10बीक्यु मे रखा हुआ 34 पाव देशी शराब मात्रा 6.120 लीटर कीमती 2720 रूपये व नगदी ब्रिकी रकम 410 रूपये मिलने पर जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Breaking: वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्री दीवान का निधन, समर्थकों में शोक की लहर

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक श्रीमति भारती मरकाम, प्र.आर. 666 विजय कुमार शर्मा आरक्षक विरेन्द्र राजपूत एवं केशव मार्कों की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   विकास कुमार कश्यप ने मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मंडल के उसलापुर, ब्रजराजनगर, अम्बिकापुर और उमरिया स्टेशन में जल्द मिलेगी फूड प्लाज़ा/फास्ट फूड यूनिट की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राहुल गांधी आज आएंगे रायपुर, देंगे इन योजनाओं की सौगात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending