छत्तीसगढ़
15 करोड़ से ज्यादा रकम भेजी गई : मृत महिलाओं के खातों में जा रहा महतारी वंदन का पैसा, मंत्री बोलीं- होगी रिकवरी
महतारी वंदन योजना में एक बड़ी खामी सामने आई है। थोक में शिकायतें हैं कि मृत महिलाओं के खाते में भी पैसा जा रहा है।
रायपुर। महतारी को आत्म संबल देने वाली महतारी वंदन योजना में एक बड़ी खामी सामने आई है। थोक में शिकायतें हैं कि मृत महिलाओं के खाते में भी पैसा जा रहा है। करीब 15 हजार से ज्यादा मृत महिलाओं के खातों में योजना के पैसे पिछले कई महीनों से लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद राज्य सरकार ने योजना की मॉनिटरिंग शुरू की है। महिला एवं बाल विकास विभाग से एक आदेश भी इस संबंध में जारी किया गया है। अब सर्वे कर उनका नाम हटाया जाएगा और परिजनों से पैसों की रिकवरी की जाएगी।
प्रदेश में करीब 70 लाख से ज्यादा योजना के लाभार्थी हैं। सरकार ने इस डेटा को वेरिफाई करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि ऐसी महिलाओं का पता लगाया जाए, जिनकी महतारी वंदन योजना में पंजीयन के बाद मृत्यु हो चुकी है। किसी मृत महिला के खाते में योजना की राशि हस्तांतरित की जा रही है, उस पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला डोर-टू-डोर सर्वे कर रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि ऐसी कोई महिला उनके क्षेत्र में तो नहीं है, जिसकी मौत हो चुकी है और राशि खाते में जा रही है। योजना की मंशा जरूरतमंद महिला को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाना है, ताकि उसके हाथ में कम से कम प्रतिमाह 1000 रुपए हों।
शिकायत की गई कि योजना का पैसा 15 हजार मृत महिलाओं के खातों में भी ट्रांसफर किया जा रहा है। पूरा मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर और परियोजना अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच और वेरीफिकेशन के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार को हर महीने डेढ़ करोड़ रुपए से भी ज्यादा का चूना लग रहा है। 10 महीने में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा मृत महिलाओं के खाते में भेजे जा चुके हैं।
जानकारी के बाद ऐसे खाते होल्ड : राजवाड़े
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया, जानकारी मिली है कि जिनका स्वर्गवास हो चुका है, ऐसी महिलाओं के खाते में भी योजना का पैसा जा रहा है, फिलहाल उन खातों को होल्ड कर दिया गया है। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने मृत महिलाओं के नाम से भेजे गए पैसे आहरित किए हैं, उनसे रिकवरी की जाएगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized17 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
