Connect with us

छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल में फर्जीवाड़ा : फर्मो के खाते पुलिस ने कराए होल्ड, हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से होगी चेक की जांच

Published

on

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में फर्जी चेक कांड की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने पांच साल का मांगा बैक से जुड़ा लेखा-जोखा, सीएसआर और डीएमएफ से जुड़े सभी दस्तावेजों को खंगालेगी पुलिस।

पंकज भदौरिया- दंतेवाड़ा। जिला अस्पातल में हुए 66 लाख के फर्जीवाड़ा की लिखित शिकायत थाना पहुंचने के बाद अब शिकंजा उन फर्मो पर कसना शुरु हो गया है, जिन फर्मो ने केशियर अभिजीत से गायब हुए सात चेक से राशि का आहरण किया है। उनकी मुश्किलें बढऩे जा रही है।

करवा दिया है। वहीं जिन फर्मो ने गायब चेक से पैसा आहरण किया है उन फर्मो के खातों को होल्ड करवा दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने पांच साल में जितना भी ट्रांजेक्शन जिला अस्पताल से हुआ, उसकी पूरी डिटेल मांगी है। वहीं चेकबुक और खरीदी से जुड़े सभी रजिस्टर को जब्त कर लिया गया है। बड़ी बारीकी से इस प्रकरण की पुलिस पड़ताल करने में लगी हुई है। खाता होल्ड होने के बाद एक बार फिर जिला अस्पताल में हडक़ंप मचा हुआ है। कई अधिकारियों के हाथ- पांव अभी से फूलना शुरू हो चुका है। जिला अस्पातल में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर हुआ है।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर ने किया स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

सूक्ष्म जांच के लिए चेक भेजा जाएगा रायपुर

बैंक शाखा को अभिजीत द्वारा दिए गए सात चेक जिनमें तात्कालीन सीएस के हस्ताक्षर थे उन चेक को सूक्ष्म जांच के लिए हैंड राइटिंग एक्सपर्ट तकनीकी शाखा रायपुर भेजा जाएगा। यहां फर्जी साइन या खुद कपिलदेव कश्यप के साइन हैं, स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस ने इन चेक को बैंक से मांगा है। पुलिस इस प्रकरण की बारीकी से पड़ताल करने में लगी हुई है। कपिलदेव कश्यप के साइन हैं तो जांच की दिशा में नया मोड़ आना तय है। क्योंकि बाबू अभिजीत कई महिनों से चुनाव शाखा में अटैच हैं। चेक गायब होने का सही से खुलासा न तो स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम कर पाई न ही अभी पुलिस की पड़ताल इस ओर गई है। चेक के गायब होने या करवाने की पीछे कौन-कौन शामिल हैं, इस बात का खुलासा होना बाकी है।

फर्मों के खाते हुए होल्ड, वैंडर बताएंगे क्या टेंडर किया था फाइट

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 603 नए पॉजिटिव मरीज, 1469 हुए स्वस्थ

इस मामले में सभी वैंडरों के खाते होल्ड कर दिए गए हैं। पुलिस ने इन खातों को होल्ड करवा दिया है। पुलिस जारी चेक दिनांक के आस-पास वैंडरों से दुकान के सामान के बिल देखते हुए जांच आगे बढाएगी। वैंडर ही इस बात को सही से बता पाएंगे जारी चेक की राशि क्या सामान खरीदा गया है। वैंडर ने इस सामन को कहा इस्तेमाल करवाया है। यदि किसी टेंडर प्रक्रिया में भाग लेकर काम किया है तो उससे जुड़े दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है जिन फर्म को चेक दिया है, उन्होंने अस्पातल में कोई काम नहीं किया है।

सीएसआर, डीएमएफ से जुडी पांच साल की बैंक डिटेल भी जांची जाएगी : टीआई

वहीं इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा है कि, जिला अस्पताल व सभी फर्मो के खातों को होल्ड करवा दिया गया है। जारी चेक को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट तकनीकी शाखा रायपुर भेजा जाएगा। सीएसआर और डीएमएफ से जुडी पांच साल की बैंक डिटेल की भी जांच करवाई जाएगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Monsoon Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: कुछ ही देर में होगा फैसला, निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की रिमांड आज हो रही खत्म
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Corona Reservation in Chhattisgarh: : भूपेश सरकार को हाईकोर्ट ने दिया जोर का झटका, कोरोना में रिजर्वेशन रद्द
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending