Connect with us

कोरोना

Corona Reservation in Chhattisgarh: : भूपेश सरकार को हाईकोर्ट ने दिया जोर का झटका, कोरोना में रिजर्वेशन रद्द

Published

on

बिलासपुर। कोरोना संकट में सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया था कि 18+ अंत्योदय कार्डधारकों को वैक्सीनेशन का फायदा मिलेगा. आखिरकार हाईकोर्ट ने शासन द्वारा जारी 18+ अंत्योदय कार्डधारकों के वेक्सिनेशन वाले आदेश के मामले में आदेश सुना दिया है. कोर्ट ने सरकार के आदेश को हानिकारक मानते हुए सरकार के आदेश को बदल दिया है।

दायर की गई कई हस्तक्षेप याचिकाओं और जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद शासन के इस निर्णय को असंवैधानिक मानते हुए संशोधन आदेश सुनाया है.

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अब सभी वर्गों को इसका लाभ मिल सकेगा. हाईकोर्ट ने कहा है कि इसके लिए गरीबों को भी वंचित नहीं किया जा सकता. उनके लिए सरकार एक हेल्पडेस्क बनाये और उनके लिए विशेषाधिकार के साथ वैक्सिन का अनुपात तय किया जाए.

यह भी पढ़ें   तीन माह के अंतराल के बाद फिर शुरू हुआ कलेक्टर जनदर्शन

दरअसल प्रियंका नाम की महिला ने भी छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश के ख़िलाफ़ एक याचिका दायर की है। वहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के डिवीजन बेंच में कोरोना महामारी के लेकर 2020 से स्वतः संज्ञान में लेकर जनहित पर सुनवाई चल रही है.

इस बीच शासन द्वारा 30 अप्रैल को एक आदेश जारी किया गया. जिसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को पहले वैक्सिनेशन किया जा रहा है. इसको लेकर हाईकोर्ट में कई हस्तक्षेप याचिकाएं दायर हुई. साथ ही हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता वरुणेंद्र मिश्रा ने जनहित याचिका दायर कर भूपेश सरकार के इस आदेश को असंवैधानिक कहा.

मामले में सभी हस्तक्षेप याचिकाओं जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन के द्वारा जारी आदेश पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए अपने आदेश को क्लोज कर दिया था. देर रात चीफ जस्टिस का आदेश हाईकोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट में अपलोड किया गया.

यह भी पढ़ें   Breaking: बेपटरी हुई कोरबा से रायगढ़ जा रही ट्रेन, 300 मीटर तक...

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कई प्रश्न उठाये

क्या केंद्र शासन द्वारा जारी आदेश पर राज्य शासन फेरबदल कर सकते है ?

क्या उक्त आदेश पारित करने से पहले राज्य शासन ने कैबिनेट से मंजूरी ली थी ?

क्या इस तरह का प्राथमिकता दिया जाना संवैधानिक अधिकारों और प्रावधानों का उल्लंघन नहीं है ?

आपके द्वारा लिया गया निर्णय गरीबों के लिए कैसे मददगार होगा ?

ऐसा क्यों नही किया गया जहां ज्यादा संक्रमित है वहां वेक्सिनेशन हो ?

आप ने जो पॉलिसी बनाई है क्या केंद्र की पॉलिसी के हिसाब से जल्द से जल्द वेक्सिनेशन पूरा होगा?

हाईकोर्ट ने अपने इस प्रश्नों के हिसाब से संशोधन आदेश जारी किया है. अब सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा. साथ ही हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई शुक्रवार को तय किया है.

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   51 साल के हुए राहुल गांधी, CM भूपेश ने दी Twitter पर जन्मदिन की बधाई

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: कतिया पारा का आदतन बदमाश गिरफ्तार, तलवार लहरा कर मोहल्ले वासियों को डरा धमकाकर करता था अवैध वसूली
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   CG: मुठभेड़ में मारा गया ईनामी नक्सली, कटेकल्याण के जंगलों में छिपे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी की फायरिंग, जवानों ने दिया तगड़ा जवाब
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending