Connect with us

छत्तीसगढ़

तीन माह के अंतराल के बाद फिर शुरू हुआ कलेक्टर जनदर्शन

Published

on

कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

बिलासपुर, 24 जून 2024/तीन माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होेने के बाद आज फिर से शुरू हो गया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुुर्गाे और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती-किसानी और पर्याप्त खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। जनदर्शन में कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया और कुछ समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। आज जनदर्शन में लगभग सौ लोगों ने कलेक्टर से मिलकर निजी एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु कर्मचारी डाटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री के लिए दिया गया प्रशिक्षण

साप्ताहिक जनदर्शन में आए सकरी तहसील के गोबंद निवासी श्री अब्दुल राशीद खान ने भूमि की मुआवजा राशि न मिलने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया। इस संबंध में कलेक्टर ने एसडीओ तखतपुर को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम घुरू निवासी श्रीमती अंजनी श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण करवाने की मांग की। रोजी मजदूरी करने वाली श्रीमती अंजनी ने बताया उनके घर की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने कहा। देवरीखुर्द की अंजनी शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बरतोरी में रसोइया पद पर नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। श्रीमती अंजनी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में लंपी वायरस? 4 गायों की अचानक मौत के बाद मचा हड़कंप

और बच्चों के भरण-पोषण करने के लिए उनके पास कोई अन्य साधन नहीं है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बिलासपुर तहसील के ग्राम गतौरी निवासी श्रीमती मिलापा बाई ने भूमि का सीमांकन कराने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मस्तुरी तहसील के ग्राम भनेसर निवासी श्री संतराम गेंदले ने पट्टा प्रदान किये जाने की मांग की। श्री संतराम ने बताया कि वे ग्राम भनेशर में पिछले 60 वर्षाें से मकान एवं बाड़ी बनाकर सपरिवार निवास कर रहे है। कलेक्टर ने मस्तुरी एसडीओ को मामला सौंपा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: सरसों के तेल में बना खाना खाकर सीआरपीएफ़ के 28 जवान बीमार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: सरसों के तेल में बना खाना खाकर सीआरपीएफ़ के 28 जवान बीमार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मिनीबस्ती में आम जगह लोहे का फरसा लहराते हुए लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending