Connect with us

छत्तीसगढ़

बाढ़ से लोगों के बचाव के लिए कार्य-योजना तैयार : कलेक्टर

Published

on

लटके बिजली तारों को अभियान चलाकर ठीक किया जाए

खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण की कलेक्टर ने की समीक्षा

प्लेसमेन्ट कैम्प के लिए सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना नोडल अधिकारी

कलेक्टर ने ली टीएल बैठक, प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश
बिलासपुर, 24 जून 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में लोंगों के राहत एवं बचाव कार्य के लिए वैकल्पिक कार्य-योजना तैयार रखने को कहा है। उन्होंने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की अभी से पहचान कर उन भवनों को भी चिन्हित कर लिया जाए जहां पर प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर लगाई जा सके। कलेक्टर ने टीएल बैठक में आज इस आशय के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त पत्रों समीक्षा करते हुए इसके निराकरण में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि बरसात शुरू होने के बाद कभी भी अतिवृष्टि के हालात बन सकते हैं। हमें अपनी तैयारी चौकस रखनी चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को भी मुनादी के जरिए चेताने को कहा है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को भी अलग से मेडिकल टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आंधी तूफान अथवा अन्य कारणों से खेतों और सार्वजनिक रास्तों पर बिजली के तार झूल रहे हैं। इससे टकराकर अनहोनी की आशंका रहती है।

यह भी पढ़ें   ABVP- गुरु घासीदास विश्वविद्यालय स्टडी सर्कल ने किया करियर गाइडेंस का आयोजन

इसलिए बिजली विभाग को अभियान चलाकर इन्हें सुधारने को कहा गया है। अतिवृष्टि के कारण मकान अथवा अन्य क्षति होती है तो राजस्व विभाग अधिकतम एक सप्ताह में उन्हें सहायता राशि दिलाना सुनिश्चित करें। मौसमी बीमारी की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी अपने मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें ताकि तत्काल स्थिति को संभाला जा सके।

कलेक्टर ने बैठक में खाद-बीज के उठाव एवं वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने इलाके के सोसायटियों पर नजर रखने और दौरा करने को कहा है। उपलब्ध सभी सामग्री बिना परेशानी के मिलनी चाहिए। यदि कोई खाद अथवा बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो उसका वैकल्पिक उपाय भी किसानों को सुझाया जाये। खरीदी केन्द्रों से धान उठाव की समीक्षा करते हुए बिरकोना सोसायटी से 2-3 दिनों में अनिवार्य रूप से उठा लेने के निर्देश दिए। खनिज अधिकारी ने बैठक में स्पष्ट किया कि नदी से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लग चुका है। लेकिन पहले से संग्रहित किये गये रेत का परिवहन परिवहन किया जा सकता है। बशर्ते उन्हें रायल्टी पर्ची कटाना होगा। वृक्षारोपण की तैयारी की भी बैठक में समीक्षा की गई। वन अधिकारी ने बताया कि 2.66 लाख पौध वर्तमान में उपलब्ध है। इच्छुक लोगों को घर-घर पहुंचाकर उपलब्ध कराया जायेगा। कलेक्टर कार्यालय में भी 1 जुलाई से निःशुल्क पौधा वितरित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें   CG: पूर्व सीएम के भांजे समेत 10 के खिलाफ FIR पर भड़के भाजपाई

कलेक्टर श्री शरण में शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी की भी समीक्षा की। जिला स्तरीय उत्सव मल्टीपर्पज स्कूल में मनाया जायेगा। स्कूल खुलने के पहले साफ-सफाई करा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि शिक्षक बच्चों पर निगाह बनाये रखें। किसी बच्चे के साथ कोई दुर्घटना हुई तो पूरा स्कूल स्टाफ पर कार्रवाई होगी। उन्होंने 27 तारीख को आयोजित मेगा प्लेसमेन्ट कैम्प की तैयारी की भी समीक्षा की और इसकी सफलता के लिए प्रशिक्षु आईएएस एवं सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना को नोडल अधिकारी बनाये है। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   11 नवम्बर से शुरू होगा नॉन इंटरलॉकिंग काम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Budget 2023: सीएम भूपेश अनियमित कर्मचारियों को दे सकते हैं बड़ी सौगात!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते 2 आरोपी गिरफतार, 2 किलोग्राम गांजा जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending