छत्तीसगढ़
CGPSC exam 2020: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पास, जल्द करें आवेदन
रायपुर।
CGPSC 2020 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सीजीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा ( CGPSC State Service Exam 2020 ) का आज आखिरी दिन है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया psc.cg.gov.in 8 मई 2021 तक चलेगी। ग्रुप ए और ग्रुप बी की कुल 143 वैकेंसी निकाली गई है।
मुख्य परीक्षा 18, 19, 20, व 21 जून को तय की गई है। इससे पहले प्रारंक्षिक परीक्षा (प्रीलिम्स) 14 फरवरी 2021 को आयोजित की जा चुकी है। इस परीक्षा के नतीजे मार्च में जारी किए जा चुके हैं।
इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (मेन्स) के लिए आवेदन कर सकते हैं। मेन्स में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
https://chhattisgarhkeshri.com/wp-content/uploads/2021/05/cgpsc_1606537540.pdf
वैकेंसी डिटेल
राज्य सिविल सेवा – 30
राज्य पुलिस सेवा – 6
छत्तीसगढ़ फाइनेंस सर्विस – 15
फूड ऑफिसर / असिस्टेंट डायरेक्टर – 1
राज्य टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर – 5
जिला एक्साइज ऑफिसर – 4
असिस्टेंट डायरेक्टर – 3
असिस्टेंट रजिस्ट्रार – 2
चीफ म्यूनिसिपल ऑफिसर- 6
चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर – 4
छत्तीसगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस – 15
नायाब तहसीलदार – 20
एक्साइज सब इंस्पेक्टर – 17
डिप्टी रजिस्ट्रार – 1
असिस्टेंट इंस्पेक्टर – 10
असिस्टेंट जेल ऑफिसर – 14
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री।
आयु सीमा
21 से 28 वर्ष । राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक आयु की अधिकतम सीमा में छूट मिलेगी। चयन
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
