Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: मुठभेड़ में मारा गया ईनामी नक्सली, कटेकल्याण के जंगलों में छिपे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी की फायरिंग, जवानों ने दिया तगड़ा जवाब

Published

on

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को DRG जवानों ने मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मार गिराया। मारे गए नक्सली का नाम बुधराम मरकाम है। वह कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय था। इस मुठभेड़ में किसी जवान के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।

ये मुठभेड़ कटेकल्याण थाना इलाके में हुई। दंतेवाड़ा SP सिद्धार्थ तिवारी ने भी इस मुठभेड़ की पुष्टि कर दी है। मारा गया नक्सली मलांगर एरिया कमेटी का कमांड इंचार्ज था। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि बुरगुम गांव के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मूवमेंट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही DRG जवान एक्टिव हुए। जवान सर्चिंग के दौरान जंगल में पहाड़ी की ओर बढ़े तो घात लगाए नक्सलियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। जवानों ने भी गोलीबारी कर उनको जवाब दिया। कुछ देर की मुठभेड़ के बाद नक्सली पहाड़ और पेड़ का सहारा लेकर भाग गए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: रमन सिंह ने लगाये भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप

फायरिंग बंद हुई जवान सर्चिंग करने वहां पहुंचे जहां नक्सली घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने सर्चिंग की तो एक नक्सली का शव मिला। शव के पास जवानों ने एक होलेस्टर और एक पिस्टल बरामद की। जवान जब और आगे बढ़े तो टिफिन बम का स्विच, 5 किलो का टिफिन बम, वायर कटर, 5 मीटर इलेक्ट्रॉनिक वायर सहित कुछ और सामान मिला। पुलिस के मुताबिक मारे गए नक्सली का नाम बुधराम मरकाम है। वह कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय था। बुधराम कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। दंतेवाड़ा जिले के अलग-अलग थानों में इस पर 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, दयालबंद में की हत्या फिर कस्तूरबा नगर के एक घर में लाश छुपा दिया...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आंध्रप्रदेश से केबल वायर लोड कर रायपुर आ रहा ट्रेलर नाले में घुसा, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर ड्राइवर को निकाला गया बाहर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: बाढ़ और भू-स्खलन ने बढ़ाई टेंशन, बचाव कार्य जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending