Connect with us

छत्तीसगढ़

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर। प्रार्थी अश्वनी कुमार द्विवेदी पिता गंगोत्री द्विवेदी उम्र 41 वर्ष निवासी डीएलएस कॉलेज के पास अशोक नगर सरकण्डा ने दिनांक 26.08.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जमीन खरीदी बिक्री का काम करता है, जिससे अभिषेक पटेल निवासी तोरवा के साथ पहचान हुआ था, जो अपने रिस्तेदार को रेल्वे जोन बिलासपुर में उच्च पद कार्यरत् होना एवं रेल्वे विभाग में अच्छी पहुंच होना बताते हुये पुत्र अमन द्विवेदी को पोर्टर के पद पर नौकरी लगवा देने का आश्वासन देते हुये 8,00,000 /- रू. मांग किया जिस पर प्रार्थी 8 लाख रूपये देने में असमर्थता जताने पर 6 लाख रूपये वर्तमान में देने एवं 2 लाख रूपये नौकरी लगने के बाद देने की बात कहने पर प्रार्थी ने कर्ज लेकर अभिषेक पटेल को 6 लाख रूपये डीएलएस कालेज के पास अशोक नगर में देने पर अभिषेक पटेल द्वारा 2 माह में नौकरी लगा देने का आश्वासन देकर इकरारनामा लिख कर दिया किन्तु समय पर नौकरी नहीं लगाया और न ही रकम वापस किया, रकम मांग करने पर परेशान मत करो कहता है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 972 / 2022 धारा 420 भादवि दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, आरोपी रिपोर्ट बाद से लगातार फरार चल था, जिसकी पतासाजी दौरान तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया गया जिस पर आरोपी कोरबा – जांजगीर एवं अपने घर तोरवा में आना-जाना कर लुकने छिपने की जानकारी मिली, उक्त तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी पतासाजी के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा पूजा कुमार के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी अभिषेक पटेल पिता गुहाराम पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी पटेल मोहल्ला तोरवा, थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग. को कोरबा जिले से विधिवत् गिरफ्तार किया गया है ।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : काम की खबर, 31 जुलाई तक करा सकते हैं राशनकार्ड में ई-केवाईसी

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, ASI देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. मनोज बघेल, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक राय, सोनू पाल, राहुल सिंह, संजीव जांगड़े, का विशेष योगदान रहा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: पेंसिल तोड़ देने पर स्कूली छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Breaking: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बड़ा ऐलान, मनेंद्रगढ़, सक्ती, मानपुर, सारंगढ बने नए जिले
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है श्रीमद भगवद गीता का यह एक मंत्र
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending