Connect with us

Uncategorized

रायपुर नगर निगम ने की किरायेदारों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने की पहल

Published

on

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में पहली बार किरायेदारों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने रायपुर नगर निगम ने पहल की है। इसके तहत कचना, अमलीडीह और दलदल सिवनी क्षेत्र में किफायती आवास पाने 150 हितग्राहियों ने बैंक से लोन लेकर नगर निगम के माध्यम से नए आवास की रजिस्ट्री कराने नगर निगम मुख्यालय में रकम जमा कराई है। रजिस्ट्री से पहले रजिस्ट्रार ने रायपुर नगर निगम से प्रत्येक हितग्राही के 3 प्रारूप में प्रमाणपत्र मांगे हैं। ये दस्तावेेज निर्धारित प्रारूप में जमा करने के बाद ही इन हितग्राहियों की रजिस्ट्री होगी।

किरायेदारों को किफायती दर पर सिर छिपाने पक्का आवास मिलेगा। इसके लिए कचना, अमलीडीह और दलदलसिवनी इलाके में 150 किरायेदारों ने नगर निगम में आवेदन जमाकर पक्का आवास के लिए बैंक से फाइनेंस करा लिया है। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी ने बताया, हितग्राही को किफायती आवास योजना में निर्धारित रकम जमा कराने के 6 माह के अंदर आवास की रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें   कांकेर को मिली 183 करोड़ की सौगात, सीएम बघेल ने की लखनपुरी को उपतहसील बनाने की घोषणा

रजिस्ट्री से पहले तीन प्रारूप में मांगी जानकारी

किरायेदारों को किफायती दर पर रहने को पक्का आवास की रजिस्ट्री से पहले रजिस्ट्रार ने नगर निगम से 3 प्रारूप में प्रत्येक हितग्राही से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रमाणपत्र के रूप में जमा करने के लिए कहा है। यानी एक हितग्राही के तीन प्रमाणपत्र नगर निगम रजिस्ट्रार के पास जमा करेगा, तभी संबंधित हितग्राही के आवास की रजिस्ट्री होगी। योजना विभाग के अफसरों ने रजिस्ट्रार से इसका प्रारूप मांगा है, ताकि जल्द ही मांगी गई जानकारी वह रजिस्ट्री आफिस में जमा कर सके।

इन बिंदुओं पर देनी है जानकारी

नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों के लिए जो आवास बनाए हैं, हितग्राही उसी कोटे से हैं, इस बात काे प्रमाणित कर नगर निगम संबंधित हितग्राही का प्रपत्र जमा करेगा।

यह भी पढ़ें   स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन

नगर निगम को निर्धारित प्रारूप में यह जानकारी देगा, हितग्राही से किस प्रोजेक्ट के तहत कितनी राशि आवास के लिए ली जा रही है और उसे कितनी छूट देय है।

रजिस्ट्री में हितग्राही को स्टांप शुल्क से छूट मिलेगी, उसे रजिस्ट्री के समय आवास की कीमत की मात्र 2 फीसदी राशि जमा करनी होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर

Published

on

Bank Open on Sunday: देश में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (bank strike) को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रविवार 27 सितंबर 2026 को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. इसके वावजूद भी मन में यह ख्याल उभरता है कि इस दिन प्राइवेट बैंक की क्या दिनचर्या रहेगी. आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

28-30 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले RBI के आदेश पर रविवार, 27 सितंबर को सरकारी बैंक खुलेंगे और एक सामान्य दिनों कि ही तरह कामकाज भी होगा.28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित पूरे देशभर में हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है. तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आम जनता को एक बड़ी राहत दी है.

यह भी पढ़ें   महासमुंद : बारिश में उफनते नालों को व्यक्ति पार न करें, बारिश में मवेशियों का रखें खास ख्याल
Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

Published

on

छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी।

ई और टी संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे पद
कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें   Bihar vs Mumbai: मुंबई की टीम ने बिहार को सिखाया सबक, दोनों पारी में फ्लॉप रहे बिहारी बल्लेबाज, मिली करारी हार,

कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।


पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-

Continue Reading

Uncategorized

पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices

Published

on

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें   स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन

अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।

बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी
बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending