छत्तीसगढ़
CG: 1 अप्रैल से सभी राशन दुकानों में होगा फोर्टिफाइड चावल का वितरण
रायपुर। कुपोषण से मुक्ति एवं बच्चों में पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए अब तक मध्यान्ह भोजन के जरिए बच्चों को फोर्टिफाइड चावल परोसा जा रहा है। अब यही चावल राशन दुकानों के माध्यम से कार्डधारियों को भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि हितग्राहियों का भी विटामिन और मिनरल का स्तर बढ़ सके। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बच्चों के साथ अब राशन कार्डधारियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उन्हें भी फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत एपीएल कार्डधारियों को छोड़कर शेष अंत्योदय प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निशक्तजन राशन कार्डधारकों को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
1 अप्रैल से मिलेगा फोर्टिफाइड चावल
प्रदेश के सभी जिलों के राशन दुकानों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण आगामी अप्रैल माह शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा राशन दुकानों में बैनर-पोस्टर चस्पा कर प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है। रायपुर जिले में भी समस्त राशन दुकानों को विभाग ने फोर्टिफाइड चावल वितरित किए जाने की सूचना को लिए दुकानों के बाहर बैनर-पोस्टर चस्पा किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसका पालन करते हुए राशन दुकानों के बाहर सूचना भी चस्पा की जा रही है।
100 दाने में फोर्टिफाइड का एक दाना
सामान्य चावल को फोर्टिफाइड बनाने के लिए पहले सामान्य चावल को पाउडर बनाया जाता है। उसमें सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाकर उसे फिर चावल का रूप दिया जाता है। ये चावल फिर सामान्य चावल में तय अनुपात में मिलाया जाता है यानी सामान्य 100 दाने चावल में फोर्टिफाइड राइस का एक दाना मिलाया जाता है। इस मात्रा के अनुसार ही राशन दुकानों में आने वाले 50 किलो चावल से भरी बोरी में फोर्टिफाइड चावल भी मिला रहेगा, जिससे हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके।
फोर्टिफाइड चावल आखिर है क्या
फोर्टिफाइड चावल आखिर क्या है? यह कैसे बनता है तथा किस रूप में चावल में मिलाया जाता है? इसके बारे में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक फूड फोर्टिफिकेशन, एक टेक्नॉलॉजी के माध्यम से खाने में विटामिन और मिनरल के स्तर को बढ़ाना है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 पोषक तत्व या माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलाए जाते हैं। इससे पोषक तत्वों की कमी दूर होने के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।
पॉलिश से खत्म होते हैं पोषक तत्व
सामान्य चावल में पोषक तत्व जरूर रहते हैं, लेकिन चावल की मिलिंग और पॉलिशिंग के समय फैट और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर चोकर की परतें हट जाती हैं। चावल की पॉलिश करने से 75 से 90 प्रतिशत विटामिन्स भी निकल जाते हैं, जिसकी वजह से चावल के अपने पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में फोर्टिफाइड राइस मिलाकर सामान्य चावल को पाैष्टिक किया जाता है। फोर्टिफाइड चावल राशन दुकानों में वितरित करने के अलावा प्राथमिक और माध्यमिक शासकीय स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के रूप में दिया जाता है।
कर रहे तैयारी
फोर्टिफाइड चावल अप्रैल माह से राशन दुकानों में वितरित किया जाना है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फोर्टिफाइड चावल के उपयोग एवं लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized13 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
