छत्तीसगढ़
हिषा बघेल बनी छत्तीसगढ़ की पहली अग्निवीर
दुर्ग। दुर्ग के बोरीगारका गांव की हिषा बघेल का चयन महिला अग्निवीर के रूप में किया गया है और इसी के तहत हिषा अब छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बन चुकी है, गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली हिषा फिलहाल ओडिसा के चिल्का में इंडियन नेवी के सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट का प्रशिक्षण मार्च तक प्राप्त करेगी। इसके बाद हिषा महिला अग्निविर बनकर देश की सुरक्षा करेगी।
प्रदेश के गृहमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव बोरीगारका की हिषा बघेल अब एक मिशाल के रूप में पहचान बन चुकी है। गांव के इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद हिषा उतई महाविद्यालय में पहुंचकर सबसे पहले एनसीसी कैडेट बनी इसके बाद हिषा देश की सुरक्षा का प्रण लेकर सेना में जाने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी।
लड़की होने के बावजूद गांव के युवाओं के साथ अकेले दौड़ने का अभ्यास शुरू किया
हिषा की मां सती बघेल ने बताया कि उनकी छोटी बेटी हिषा गांव के ही मैदान में लड़की होने के बावजूद गांव के युवाओं के साथ अकेले दौड़ने का अभ्यास शुरू किया और इसके बाद जैसे ही सितंबर 2022 को नौसेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती के आवेदन की तो उसके फिटनेस के देखते हुए अधिकारियों ने हिषा का चयन मंजूर कर लिया।
पिता पिछले 12 सालों से कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रहे
हिषा की मां यह भी बताती है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी हिषा के पिता संतोष बघेल अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, हिषा के पिता पिछले 12 सालों से कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके इलाज और बच्चों की पढ़ाई के लिए जमीन और अपनी जीवन यापन करने वाले ऑटो को भी बेच दिया है। ताकि अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दे सके और अब हिषा अग्निवीर बन चुकी है तब बीमार पिता सहित परिवार के लोगो में खुशी की लहर है।
छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर के रूप में हुआ चयन
भारतीय नौसेना में अग्निवीर योजना के तहत कुल 560 पदो पर महिलाओं की भर्ती होनी थी जिसमे पहले चरण में 200 महिलाओं का चयन किया गया जिसमें से हिषा बघेल का चयन छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर के रूप में हुई है मैरिट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर हिषा का चयन हुआ है फिलहाल ओडिसा के चिल्का में उसकी ट्रेनिंग चल रही है।
शुरू से ही पढ़ाई और खेलकूद में मेधावी छात्रा रही
हिषा की स्कूल की शिक्षिका अनिमा चंद्राकर बताती है कि हिषा शुरू से ही पढ़ाई और खेलकूद में मेधावी छात्रा रही है और प्रदेश की पहली महिला अग्निवीर बनने के बाद उनके स्कूल सहित बोरीगारका गांव के लोगो में काफी खुश है और हिषा की इस उपलब्धि को देखते हुए गांव के अन्य बच्चियां सेना में जाने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
एक समय था जब अग्निवीर भर्ती योजना को लागू किया गया था। जिसे लेकर देश भर में एक विपरीत मौहाल दिखाई दे रहा था। इसके बावजूद एक छोटे से गांव बोरीगारका की हिषा बघेल ने न सिर्फ अग्निवीर परीक्षा में हिस्सा लिया बल्कि अब वह प्रदेश की पहली सशक्त महिला अग्निवीर बनकर दूसरे अभ्यर्थियों के लिए एक मिशाल कायम की है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized1 day ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized23 hours ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized6 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
