छत्तीसगढ़
कार ने स्कूटर को मारी जोरदार टक्कर , पति – पत्नी की मौत
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जिले के शिवनाथ नदी पर बने ब्रिज के ऊपर शनिवार देर रात एक कार ने स्कूटर सवार पति -पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि पति -पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और घायलों को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल पति -पत्नी को मृत घोषित कर दिया। यह पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पति -पत्नी का नाम ज्ञानचंद लेखवानी 56 वर्षीय और पत्नी वंदना लेखवानी 45 वर्षीय हैं। वह ग्राम पोलसायपारा का निवासी था। ज्ञानचंद लेखवानी जूता चप्पल के व्यापारी थे। व्यापारी के दो बेटे और एक बेटी है। शनिवार की देर रात अपने परिचित के यहां शादी में संगीत समाहरोह में शामिल होने के गए थे। वहां से देर रात वह संगीत समाहरोह में शामिल होकर स्कूटर में अपनी पत्नी वंदना लेखवानी के साथ दुर्ग लौट रहे थे। जब वह शिवनाथ ब्रिज में पहुँचे ही थे कि कार ने स्कूटर सवार पति -पत्नी को टक्कर मार दी। कार में फंस कर दोनों पति पत्नी 300 मीटर तक घिसटते चले गए और ब्रिज के साइड वॉल से टकरा गए। वहां से जा रहे लोग जब तक पहुंचे कार सवार वहां से कार छोड़कर भाग निकले थे। इसके बाद मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और घायलों को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल पति -पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर लगते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि कार किसी संजय सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। कार का एयर बैग भी खुला मिला। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एयरबैग नही खुलने से कार में सवार लोग भी हताहत होते। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized24 hours ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 hours ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
