Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: प्रत्येक जिले में अब पांरपरिक बाजारों की जगह बनेंगे स्मार्ट बाजार

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हर जिले में अब पारंपरिक बाजार की जगह अब स्मार्ट बाजार बनेगा, जहां आम जनता के लिए पार्किंग सुविधा, टायलेट, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एक स्मार्ट बाजार बनाया जाएगा। साथ ही शहरी क्षेत्र के बाजारों को भी स्मार्ट बाजार में तब्दील किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के व्यापारियों के लिए राजधानी में नए चैंबर भवन के लिए रियायती दर पर भूमि देने की घोषणा की। चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी से उन्होंने कहा, चैंबर राजस्व की कोई उपयुक्त जगह देख ले, उसे चैंबर भवन के लिए तत्काल आवंटित कर दिया जाएगा। चैंबर द्वारा पूर्व में की गई मांग के अनुसार आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक निर्माण काे नियमित करने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। श्री बघेल ने कहा, 31 दिसंबर तक दिए गए आवेदनों को 31 मार्च तक निराकृत कर दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन चैंबर महामंत्री अजय भसीन ने किया।

इस मौके पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। औद्योगिक पार्क की योजना का उठाएं फायदा, बेरोजगारों को स्वरोजगार पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में चैंबर के वार्षिक सम्मेलन में 33 जिलों से जुटे व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आव्हान किया, नई ग्रामीण और औद्योगिक पार्क योजना का लाभ उठाएं। खासतौर पर मिलेट्स के प्रसंस्करण उद्याेग जरूर लगाएं। प्रदेश में टमाटर का उत्पादन बहुतायत से हो रहा है, पर उत्पादक किसानों को इसका सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए प्रसंस्करण इकाई लगाकर न केवल किसानों, बल्कि स्थानीय बेरोजगारों को भी रोजगार दे सकते हैं। रीपा के तहत लघु और कुटीर उद्योग लगाएं।

यह भी पढ़ें   CG : ट्रक और बस के बीच फंसने से युवक की मौत, कई यात्री घायल

व्यावसायिक परिसरों में अब बिजली का मल्टी कनेक्शन सुविधा

चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया, रवि भवन सहित अन्य बड़े व्यावसायिक परिसरों में दुकानदारों को सिंगल बिजली कनेक्शन दिया जाता है, जिसका सबमीटर से व्यापारियों को कनेक्शन दिया जाता है। इससे व्यापारियों पर बिजली बिल का अनावश्यक भार बढ़ता है। चैंबर ने पूर्व में प्रतिवेदन देकर इसमें राहत की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक परिसरों में मल्टी कनेक्शन देने की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री का काॅपियों से किया तुलादान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को व्यापारियों ने काॅपियों से तौलकर तुलादान किया। तौली गई काॅपियों को गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियो को निशुल्क वितरित करने का ऐलान चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन ने संयुक्त रूप से किया। चैंबर के इतिहास में यह पहला मौका रहा, जब कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि को काॅपियों से तौला गया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: महिला संबंधी अपराध के फरार आरोपी पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार

जीएसटी पर अलग सेे सत्र

सम्मेलन के प्रथम सत्र में जीएसटी विशेषज्ञ जतिन हरजाई ने प्रदेशभर से आए व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को जीएसटी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी, जिसमें अधिकारियों को सर्कुलर जारी किया जाना, तकनीकी पूछताछ, डिपार्टमेंट ऑडिट, शोकाज से संबंधित जानकारियों को साझा किया। श्री हरजाई ने उपस्थित व्यापारियों, पदाधिकारियों को कोर्ट द्वारा दिए गए जजमेंट का उदाहरण देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

चैंबर अध्यक्ष हुए ‘तथास्तु’ के कायल

चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने अपने उद्बोधन में कहा, प्रदेश के मुखिया के पास जब भी हम व्यापारी हित में जो मांगने गए, उन्होंने सहृदयता से तथास्तु कहकर स्वीकार किया। हमें कभी निराश नहीं किया। मंडी टैक्स में छूट, होलसेल व्यापार के लिए काॅरिडोर, स्मार्ट बाजार और चैंबर भवन के लिए भूमि की साैगात से व्यापारियों में बेहद उत्साह है। छत्तीसगढ़ के व्यापार जगत में एवं चैंबर के इतिहास में यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री ने चैंबर के मंच से व्यापारियों के हित में इतनी घोषणाएं एक साथ की हैं।

दूसरे सत्र में शामिल हुए भाजपा नेता

दूसरे सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद सुनील सोनी, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। दोनों वरिष्ठ नेताओं को चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने जीएसटी, आयकर व रेलवे से संबंधित ज्ञापन सौंपे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG : ट्रक और बस के बीच फंसने से युवक की मौत, कई यात्री घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शर्मसार कर देने वाला मामला: बुजुर्ग महिला से दरिदंगी, पोता ने दादी के साथ की ये गंदी हरकत और…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने किया कृषक सभागार भवन, गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विवि कैम्प कार्यालय का उद्घाटन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending