Connect with us

छत्तीसगढ़

चोरी किये गये मोबाईल बेचने का प्रयास करने वाले आरोपियो को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफतार

Published

on

Sarkanda police arrested the accused who tried to sell stolen mobiles

बिलासपुर| उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा जिले में हो रही चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड करने निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस. पी. (सरकंडा ) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति, कपिल नगर चोक सरकंडा में चोरी का मोबाईल रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सिकंदर अली पिता रसीद अली उम्र 25 साल साकिन ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. बताया तथा चोरी का मोबाईल रखना स्वीकार किया जिसके कब्जे से विभिन्न कंपनियो के 14 नग मोबाईल तथा खरीददार आरोपी पवन प्रजापति पिता गोकुल प्रजापति उम्र 19 साल साकिन कुम्हार पारा करबला गली नंबर 04 थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 06 नग मोबाईल कुल 20 नग मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध 41(1–4) जाफौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी,विवेक राय अविनाश कश्यप, अशफाक अली, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, गोवर्धन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। I

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 23 May 2023: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अपहरण करके मारपीट पर हत्या करने वाले दोनों आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: पशु आहार के नीचे छिपाकर रखा गया 12 बोरीयों में 4 क्विंटल 10 किलो गांजा जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: पशु आहार के नीचे छिपाकर रखा गया 12 बोरीयों में 4 क्विंटल 10 किलो गांजा जप्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending