छत्तीसगढ़
प्रदेश के इस जिले में संचालित होगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज
कोरबा। जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों से कक्षा बारहवीं पास करने वाले विद्यार्थियों को अब कोरबा शहर में ही रहकर अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 01 में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम काॅलेज का संचालन किया जाएगा। इससे जिले के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिले में ही अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी। कलेक्टर संजीव झा ने नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय की मौजूदगी में आज विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर झा ने कहा कि कोरबा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी काॅलेज के लिए जगह चिन्हांकन किया जा रहा था। इसके लिए सर्वे भी किया गया था। महाविद्यालय के अनुरूप व्यवस्थाएं और सुविधाएं तथा आवश्यक संसाधन विद्युत गृह स्कूल में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि काॅलेज संचालन समिति स्कूल प्रबंधन समिति और सीएसईबी के अधिकारियों से चर्चा उपरांत विद्युत गृह स्कूल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम काॅलेज संचालित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम काॅलेज में भर्ती विद्यार्थियों के कक्षाओं का संचालन शासकीय पीजी काॅलेज में किया जा रहा है। आत्मानंद अंग्रेजी काॅलेज के लिए नए भवन मिल जाने से विद्यार्थियों को पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही लाइब्रेरी, प्रयोगशाला और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का बेहतर लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
कलेक्टर झा ने स्कूल परिसर भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने मौजूदा कमरों की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी मौके पर मौजूद अधिकारियों से ली। उन्होंने स्कूल परिसर भवन के रंगाई पुताई, उन्नयन कार्य, साफ-सफाई, फर्नीचर एवं पेयजल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेजी से दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर झा ने कहा कि काॅलेज खुलने के बाद मौजूदा संसाधनों में आगे भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। कलेक्टर झा ने कहा कि विद्युत गृह स्कूल में अंग्रेजी माध्यम काॅलेज खुलने से वर्तमान में संचालित स्कूल के कक्षा संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी। काॅलेज संचालन के लिए परिसर के अनुपयोगी जगह और आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जी. पी. भारद्वाज, विद्युत गृह स्कूल के प्राचार्य सुरेश रात्रे, पीजी काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. साधना खरे, शाला प्रबंधन समिति के सचिव गोवर्धन सिदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
