Connect with us

छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, 150 से ज्यादा मामलों की सुनवाई

Published

on



बिलासपुर। कलेक्टर सौरभकुमार ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल हो सकने वाले कुछ कामों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में आज कलेक्टर ने 150 से ज्यादा मामलों की सुनवाई की। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही राशनकार्ड बनवाकर दिये, जिससे सभी ने खुश होकर त्वरित सुनवाई के लिए कलेक्टर को धन्यवाद दिया।

कलेक्टर सौरभकुमार ने आज शहर सहित दूर-दराज से आये ग्रामीणों और किसानों से एक-एक कर मुलाकात कर बड़ी इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनी। जनदर्शन में पहुंचे कोटा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नवागावं कर्रा के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने स्कूल मरम्मत के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने मामले को टीएल में रखते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए। ग्राम निरतू के केदार पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में शासकीय जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। कलेक्टर ने एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए। तिफरा के मनोज मानिकपुरी ने आरबीसी-64 के तहत आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 6015 नए पॉजिटिव मरीज, 4636 मरीज हुए स्वस्थ

जनदर्शन में आए ग्राम पंचायत बुंदेला के सरपंच सहित ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक शाला खोलीपारा में शिक्षक की नियुक्ति के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल में केवल एक ही सहायक शिक्षक है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी देखेंगे। मस्तूरी तहसील के ग्राम कर्रा निवासी हसराम पटेल ने अपने आवेदन के माध्यम से एनटीपीसी सीपत द्वारा उनकी अधिकृत भूमि के लिए मुआवजा एवं क्षतिपूर्ति दिलाने की बात रखी।

कलेक्टर से इस संबंध में एसडीएम मस्तूरी को इस संबंध में जांच कर कार्यवाही करने कहा। कोटा ब्लाॅक के केन्दा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने स्कूल परिसर से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे बेजा कब्जा को हटाने एवं सीमांकन किये जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने मामले को एसडीएम बिलासपुर को सौंपा। ग्राम पंचायत पोड़ी की राधाबाई ने स्वरोजगार व्यवसाय के लिए लोन राशि स्वीकृत होने के बाद भी बैैंक द्वारा लोन नहीं दिए जाने की शिकायत की। कोटा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत जाली की सरंपच ईतवारा बाई मरावी द्वारा नवीन पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए आवेदन दिया गया।

यह भी पढ़ें   30 दिसंबर को होगी कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री वृक्षा संपदा योजना को मिलेगी मंजूरी

कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने कहा। ग्राम कपसिया कला के श्री सावन भारती ने इलेक्ट्रानिक ट्राईसिकल के लिए गुहार लगाई। इस मामले को समाज कल्याण के उपसंचालक देखेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Weather Update: उत्तर भारत में बारिश से आफत, इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोण्डागांव: जिले में मनरेगा योजना से वृहद पैमाने पर रोजगार की सुलभता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर के धनंजय नायक, अक्षत श्रीवास्तव और हर्षित सिंह का छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट अंडर 16 टीम में हुआ चयन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending