Connect with us

छत्तीसगढ़

निजात अभियान : बेलगहना पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों को दिखाया जेल का रास्ता

Published

on

बिलासपुर

जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जागरूकता एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान निजात अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये बेलगहना पुलिस के द्वारा पृथक पृथक दो प्रकरण में अवैध देशी महुआ शराब बिक्रय करने वालो पर की गई कार्यवाही दिनांक 10.02.2023 चौकी बेलगहना में मुखबिर से अवैध महुआ शराब विक्रय करने के संबंध में मिली सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अवगत करा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा आशीष अरोरा दिशानिर्देश पर पुलिस चौकी बेलगहना से प्रआर राजेश्वर साय, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, ईश्वर नेताम, महिला आरक्षक काजोल मनहर की टीम गठित कर मुखबिर की निशादेही पर ग्राम बहेरामुडा में रेड कार्यवाही कर 1- हीरालाल विश्वकर्मा पिता स्व. कार्तिकराम विश्वकर्मा उम्र 38 साल साकिन बहेरामुड़ा चौकी बेलगहना थाना कोटा से 25 लीटर महुआ शराब एवं बेलगहना फाटकपारा में रेड कर 2- गुंजा ध्रुव पति मनोज कुमार ध्रुव उम्र 35 साल साकिन फाटकपारा बेलगहना चौकी बेलगहना से 12 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें   Korba: 5 साल पहले हुए हत्या के मामले का हुआ खुलासा. तीन आरोपी गिरफ्तार… जानिए पूरा मामला

आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायालय पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है निजात अभियान अन्तर्गत जागरूकता लाने के उददेश्य से बेलगहना पुलिस द्वारा विभिन्न आयोजनों के श्रृंखला में बेलगहना के शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शाला में कक्षा 10 वी से 12 वी तक की छात्राओं हेतु नशे के दुष्प्रभाव एंव बचाव के उपाय के संबंध में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर : नवपदस्थ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने किया पदभार ग्रहण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जांजगीर-चांपा: ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्राचार्य की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   13 September 2023 Rashifal: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending