Connect with us

खेल

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय : क्रिकेट खिलाड़ियों की दुर्दशा, जनरल बोगी में भूखे पेट तय करना पड़ा भुवनेश्वर तक का सफर, मैच जीतने के बाद भी कुलपति बेखबर!

Published

on

The plight of cricket players in Atal Bihari Vajpayee University

बिलासपुर। एक तरफ जहां देश के खिलाड़ी हमारा गौरव बढ़ा रहें हैं वहीं दूसरी ओर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के क्रिकेट खिलाडियों की स्थिती काफी निराशा जनक है। दरअसल, भुवनेश्वर में चल रहे ईस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के खिलाडियों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी जिसे जानकार क्रिकेट खेलने वाले बहुत दु:खी होंगे|

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों को खेलने से रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन शाजिश रच रहा है और उनको मिलने वाला DA आपस में सफाचट करने की कोशिश कर रहा है | आपको बता दें कि खिलाडियों को ईस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने और शामिल होने के लिए जीतोड़ मेहनत करने पड़ी क्यूंकि न तो उनको TA/DA मिल रहा है और न तो और कोई सुविधा मुहैया कराइ जा रही है| ऐसे हालत में खिलाडियों ने अपने पैसों से जनरल टिकट कराकर ट्रेन से भुवनेश्वर खेलने पहुंचे | इस लम्बी यात्रा के दौरान उनको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा|

यह भी पढ़ें   आलोक कुमार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

हमारे विशेष संवाददाता शिवा गोरख ने जब मामले की गहन जानकारी की तो खिलाडियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की सारी पोल खोलना शुरू कर दिया| खिलाडियों ने बताया की क्रिकेट टीम मैनेजर और टीम सिलेक्टर आशीष बाजपेयी, अलोक शर्मा को साथ भुवनेश्वर जाना था किन्तु वो नही गए है और जब हम आज का मुकाबला जीत गए तो वे वाहवाही लुट रहे हैं|

कुलसचिव और विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले से झाड़ा पलड़ा

हमारे विशेष संवाददाता शिवा गोरख ने जब मामले को लेकर अधिकारीयों से बात करना चाहा तो उन्होंने जवाब नही दिया| दरअसल, कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे और अन्य अधिकारीयों ने यहाँ तक कह दिया कि खिलाड़ियों की जानकारी उन्हें है ही नहीं| फ़िलहाल खिलाडियों की स्थिति बहुत दयनीय है|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला

IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

Published

on

IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी

बता दें कि रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट फैंस के तैयार है. रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस देखने पहुंचेंगे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका पहुंच सकती हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को स्पोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार के पहुंचने के आसार हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी मैच देखने आ सकती हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं.

यह भी पढ़ें   भूपेश कैबिनेट के अहम फैसले, महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ, नई फिल्म पॉलिसी बनाने को मिली मंजूरी

राजधानी में एक ओर जहां क्रिकेट फैंस 10 और 13 मई को होने वाले मैच के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं. मुख्य सचिव विकासशील ने हाईलेवल मीटिंग ली थी, जिसके बाद से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई है. आईजी-डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अफसरों के साथ 20 राजपत्रित अधिकारी और करीब 1500 जवान तैनात रहेंगे.

Raipur IPL Match : 1500 पुलिसकर्मी की रहेगी तैनाती

डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है, वह आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे. 1200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अलग से 300 से ज्यादा जवान मौजूद रहेंगे.

5 रास्तों से पहुंच सकेंगे स्टेडियम, VIP रूट आरक्षित

स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा. स्टेडियम में 12 गेट से प्रवेश दिया जाएगा। पैवेलियन के लिए तीन गेट बनाए गए हैं. रायपुर से आने वाले सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, बलौदाबाजार और बिलासपुर वाले दर्शक धनेली बाईपास होकर नवागांव मंदिरहसौद की ओर, धमतरी-जगदलपुर से आने वालों को जंगल सफारी मार्ग और नवापारा राजिम से भी नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें   बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर शहर से आने वाले वाहन तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम तिराहा पहुंचेंगे. इनके लिए पार्किंग व्यवस्था साई अस्पताल के पास और सेंध तालाब में की गई है. बिलासपुर, बलौदाबाजार और खरोरा की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड-3, विधानसभा चौक, मंदिरहसौद और नवागांव होते हुए स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे. इन वाहनों की पार्किंग परसदा और कोसा पार्किंग में रहेगी.दुर्ग-भिलाई से आने वाले वाहन टाटीबंध, पचपेढ़ी नाका, तेलीबांधा और सेरीखेड़ी मार्ग से होकर सत्य साई अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग तक पहुंचेंगे.

धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन अभनपुर, केंद्री और मंत्रालय चौक से कोटराभाठा होते हुए साई अस्पताल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करेंगे.महासमुंद और सरायपाली से आने वाले वाहन आरंग मार्ग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे. वहीं ए से जी श्रेणी तक के वाहन पास धारक सेरीखेड़ी, डॉ. खूबचंद बघेल चौक और कयाबांधा चौक होते हुए सीधे अपने आवंटित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे.

Continue Reading

खेल

4 गेंदों में वर्ल्ड कप हिला दिया था, 159 मैचों की कहानी… बांग्लादेश का वो ‘खतरनाक पेसर’ बोला- अलविदा क्रिकेट

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के करियर के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैच जिताऊ स्पेल को आज भी याद किया जाता है. चोटों से जूझने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर रहे रुबेल ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, हालांकि वे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

Published

on

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के रुबेल ने फेसबुक पर अपने 35 लाख फॉलोअर्स को यह जानकारी दी और 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अपने सफर को विराम देने का फैसला साझा किया.

रुबेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अप्रैल 2021 में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद से चोटों ने उन्हें लगातार परेशान किया, जिससे घरेलू क्रिकेट में भी उनकी भागीदारी सीमित होती चली गई.

बांग्लादेशी फैंस के लिए रुबेल का सबसे यादगार प्रदर्शन ICC Cricket World Cup 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में आया मैच रहेगा. उस मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों के भीतर इयान बेल और कप्तान इयोन मॉर्गन को आउट किया, फिर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजते हुए 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जो मैच जिताने वाली गेंदबाजी साबित हुई.

यह भी पढ़ें   Chandrayaan-3 Update: चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, चंद्रमा की चौथी कक्षा में ली एंट्री

अपने संदेश में रुबेल ने लिखा, ‘पेसर रुबेल हुसैन हूं. मैंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं.राष्ट्रीय टीम मेरे लिए जुनून रही है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ता है. उसी सोच के साथ मैंने यह फैसला लिया है. हालांकि, मैं घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा.’ उन्होंने परिवार, दोस्तों, मीडिया और फैन्स का आभार जताते हुए आगे भी समर्थन की उम्मीद जताई.

रुबेल का अंतरराष्ट्रीय सफर 2009 में शुरू हुआ, जब तत्कालीन बांग्लादेश फास्ट बॉलिंग कोच चंपाका रामानायके ने उन्हें देशव्यापी टैलेंट हंट में खोजा. अपनी स्लिंगी एक्शन और 140 किमी/घंटा तक की रफ्तार के साथ रुबेल ने जल्द ही पहचान बना ली.

वनडे डेब्यू में ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत दिलाई और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली- 27 मैचों में 36 विकेट, औसत 76.77 के साथ. लेकिन सीमित ओवरों में वे असरदार साबित हुए

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में संविदा शिक्षक सहित इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

वनडे फॉर्मेट में रुबेल ने 104 मैचों में 129 विकेट (औसत 34.31) लेकर खुद को बांग्लादेश के भरोसेमंद गेंदबाजों में शुमार किया. उनके नाम 7 बार चार विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी, उनके करियर की खास उपलब्धियों में से एक रही. दिलचस्प बात यह रही कि इससे ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने घरेलू मैच में भी हैट्रिक ली थी, हालांकि उस वक्त उन्हें इसका अहसास तक नहीं हुआ था.

रुबेल हुसैन का करियर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बड़े मैचों में असर छोड़ने की उनकी क्षमता उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट के यादगार तेज गेंदबाजों में शामिल करती है.

 

Continue Reading

खेल

IPL 2026: SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी पंजाब किंग्स? जानें वजह

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

Published

on

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 17 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना किया. यह मुकाबला शनिवार (11 अप्रैल) को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जो डबल-हेडर का पहला मैच था.

इस मैच से पहले पंजाब किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपना पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं खेल पाई थी, जबकि SRH को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हार मिली थी.

यह भी पढ़ें   आलोक कुमार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

लेकिन जैसे ही दोनों टीमें मैदान पर उतरीं, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी काली पट्टी (black armbands) बांधे नजर आए. यह फैसला वृंदावन में हुई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया था. फ्रेंचाइज़ी ने पहले भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई.

बता दें कि लुधियाना के करीब 37 पर्यटक शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में नाव पलटने की घटना का शिकार हुए. यह हादसा प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर हुआ.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया. राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और सेना की टीमों को लगाया गया है. वहीं, लापरवाही के कारण नाव चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: बेटियों के विवाह के लिए सहायता राशि 25 हजार से बढ़कर हुई 50 हजार

ऐसा रहा मुकाबला

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद SRH को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया. अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत देते हुए 28 गेंदों में 74 रन बनाए. उनके साथ ओपनिंग साझेदारी 120 रन की रही, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

ओपनर्स के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने 47 रन की साझेदारी की. क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending