Connect with us

देश

08 जुलाई रशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi

मेष
फायदा- शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
नुकसान- कोई गुप्त चिंता मन को परेशान करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी पर आंख मूंद कर विश्वास न करें।
उपाय- जरूरतमंदों को कंबल का दान करें।

वृष
फायदा- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मनचाही जगह तबादला हो सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- व्यापार में हानि हो सकती है। पुराना रोग परेशान करेगा। किसी अज्ञात भय के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है।
उपाय- शिवजी को आंकड़े के फूल चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें: CG Corona Update: अब दम तोड़ने लगा कोरोना! आज मिले 330 नए पॉजिटिव मरीज, 315 हुए स्वस्थ… 2 की मौत
मिथुन

फायदा- रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराना विवाद आज खत्म होगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा।
नुकसान- मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क
फायदा- बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- दुश्मनों से सावधान करने की जरूरत है। पैसों के मामले में हाथ तंग रहेगा। सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा।
उपाय- नदी में सफेल फूल प्रवाहित करें।

सिंह

फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। संतान की चिंता खत्म हो सकती है। विवाह संबंधी बात तय हो सकती है।
नुकसान- दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बिजनेस में परेशानी आ सकती है। नौकरी को लेकर चिंता बरकरार रहेगी।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

यह भी पढ़ें   16 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आज आपका दिन
यह भी पढ़ें: Fuel Price: अभी और जलेगी आम आदमी की जेब, आने वाले दिनों में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, ये है वजह

कन्या
फायदा- आय में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ी डील अटक सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। कोई आपको धोखा दे सकता है।
उपाय- शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें।

तुला

फायदा- उधार दिया पैसा मिल सकता है। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

यह भी पढ़ें: सबसे युवा होगा PM नरेंद्र मोदी का नया मंत्रिमंडल, कुछ ही देर में लेंगे शपथ…. ये 43 नेता बनेंगे मंत्री

वृश्चिक
फायदा- बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- दुश्मनों से सावधान करने की जरूरत है। पैसों के मामले में हाथ तंग रहेगा। सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा।
उपाय- नदी में सफेल फूल प्रवाहित करें।

यह भी पढ़ें   कोटा की 4 चोरियों का खुलासा, मामले में 02 आरोपी व 01 खरीददार गिरफ्तार

धनु
फायदा- धन लाभ हो सकता है। काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है।
नुकसान- दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। कानूनी मामले में फंस सकते हैं।
उपाय- कच्ची खिचड़ी (चावल-दाल) का दान करें।

यह भी पढ़ें: #Crime: बहन को मिली भाई के गलती की सजा, मां-बाप के सामने 15 साल की बेटी का गैंगरेप… मामला दर्ज

मकर
फायदा- व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। सरकार से मदद मिल सकती है।
नुकसान- पैसों से जुड़ी समस्या बनी रहेगी।। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।

कुंभ
फायदा- दोस्तों की मदद मिलेगी। पति-पत्नी के विवाद समाप्त होंगे। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
नुकसान- मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आर्थिक कमजोरी का योग बन रहा है। आज आपको संयम बनाए रखने की जरूरत है।
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

यह भी पढ़ें: Weather Update : इन राज्यों में 9 जुलाई से होगी भारी बारिश

मीन
फायदा- मनोरंजन में समय बीतेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता से आप उलझे हुए काम सुलझा लेंगे।
नुकसान- आय कम रहेगी और खर्च अधिक होगा। शत्रु हावी हो सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल गट्टे चढ़ाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   India Maldives Row: मोदी पर टिपण्णी करना मालदीप को पड़ा भारी, मालदीव के राजदूत को किया तलब,

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   महाकुंभ 2025: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तैयारियों का लिया जायजा, ₹5000 करोड़ खर्च

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   कोरोना को रोकने की तैयारी... क्या फिर अप्रैल में कहर बरपाएगा COVID?

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   Breaking: लोकप्रिय जाट नेता RLD अध्यक्ष अजीत सिंह का कोरोना से निधन, PM मोदी ने जताया दुख

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending