Connect with us

देश

07 अक्टूबर राशिफल : नवरात्रि का पहला दिन आज, जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। जो स्टूडेंट्स बैंक की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनका दिन अच्छा रहने वाला है। परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। लवमेट के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आज आप एकाग्रता से सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। दुर्गा जी को प्रणाम करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

वृष राशि 

आज आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। किसी पुराने विवाद में समझौता हो जायेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक घर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, रिश्तों में मिठास आयेगी।

यह भी पढ़ें: नट्टू काका के बाद ’रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन

मिथुन राशि

आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

कर्क राशि

आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। आज नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है। फास्ट फूड खाना आपको अवॉयड करना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता हो सकती है। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

यह भी पढ़ें: Good News : आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने पर अब मिलेगा ज्यादा फायदा, सरकार ने बढ़ाया बेनिफिट्स का दायरा

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, एक दुसरे पर विश्वास बनाये रखें। आज व्यापार में आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिए। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। माता-पिता अपनी संतान के करियर का चुनाव करने में उनकी सहायता करेंगे। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं किसी सहकर्मी की मदद से दूर हो जायेगी। दुर्गा जी को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

यह भी पढ़ें   लकड़ियों के अवैध परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

कन्या राशि

आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मैकेनिकल इंजीनियर के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज दोस्तों के साथ आसपास कहीं अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान करेंगे। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें: काम की खबर : ATM से ट्रांजेक्शन हो गया फेल और अकॉउंट से कट गया पैसा, तो बैंक देंगा मुआवजा

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। इकोनॉमिक्स स्टूडेंट्स के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कारोबार में धन लाभ होने की संभावना है, लेकिन काम के प्रति आपको मेहनत जारी रखने की जरूरत है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल देगी। आपको रोजगार के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। दुर्गा जी को उबले हुए चने का भोग लगाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि

आज कुछ लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा आपको आर्थिक रूप से लाभ देगी। आज किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आने की संभावना बन रही है।  किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के भी संकेत है।  आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आप सभी काम में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें: Spinal Injury: क्या आप रीढ़ की हड्डियों के समस्याओं से परेशान हैं? क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय? जानिए क्या कहते हैं हड्डी रोग विशेषज्ञ

धनु राशि

आज किसी जरूरी काम में माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपने विचार जाहिर करने और अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। कारोबारियों को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के घर डिनर पर जाना पड़ सकता है। नए स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी।  सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, धन में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें   नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से एक जवान घायल

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ ऐसे मामलों में पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोडा वक्त लगेगा।  पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने हर काम के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आज कई लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

यह भी पढ़ें: VIDEO: फिर लखनऊ पहुँचे CM भूपेश बघेल, बाहर जाने से रोका गया तो जमीन पर बैठे… देखें वीडियो

कुंभ राशि 

आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। सुबह उठने के बाद धरती मां को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन राशि

आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। आज धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। पार्टनर की इच्छाएं पूरी होगी। आप किसी से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल होगी। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स किसी नौकरी के लिये फॉर्म भरेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Army Jobs 2021: सेना के ट्रेनिंग मुख्यालय में क्लर्क और MTS के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन… जानिए कितनी मिलेगी सैलेरी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

कल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में खुद अमित शाह ने शुभेंदु के नाम पर मुहर लगाई. शुभेंदु के अलावा अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक राज्य के डिप्टी सीएम होंगे. इसका फाइनल ऐलान हो गया है

Published

on

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में खुद अमित शाह ने शुभेंदु के नाम पर मुहर लगाई. शुभेंदु के अलावा अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक राज्य के डिप्टी सीएम होंगे. इसका फाइनल ऐलान हो गया है. सभी नेता अपने-अपने पद की कल शपथ लेंगे. इससे पहले आज शाम शुभेंदु राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.आज हुई विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, निशित प्रमाणिक, अग्निमित्र पाल और शंकर घोष मौजूद रहे.

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया है. मैं हाथ जोड़कर राज्य की जनता को देता हूं. हिंसा के बीच राज्य की जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है. 321 देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है. आज गंगा से गंगासागर तक बीजेपी की सरकारें हैं. हमें विनम्रता से जिम्मेदारी निभानी होगी.

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री, चुना गया विधायक दल का नेता ; अमित शाह ने नाम पर लगाई मुहर

यह भी पढ़ें   तैराकी प्रतियोगिता में जिंदगी की रेस हार गया, SDRF की टीम ने चार घंटे में तलाशकर युवक का शव तालाब से निकाला..

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू

बता दें कि रवींद्र जयंती के मौके पर शनिवार सुबह 10 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहेंगे. साथ ही एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. रवींद्र जयंती के मौके पर होने वाले शपथ-ग्रहण समारोह में बंगाली रंग की झलक भी देखने को मिलेगी.

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री ! रूपा गांगुली होंगी महिला डिप्टी सीएम ; अमित शाह शाम में करेंगे ऐलान

कौन-कौन बन सकता है मंत्रिमंडल का हिस्सा?

बताया जा रहा है कि दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, निशित प्रमाणमिक, जितेंद्र तिवारी और शरदवत मुखर्जी मंत्री बन सकते हैं. नीलाद्रि शेखर और प्रणत टुडू भी मंत्री पद की दौड़ में हैं. इसके साथ ही रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष भी मंत्री बन सकते हैं.

बीजेपी की जीत में शुभेंदु का रोल

यह भी पढ़ें   इन महारथियों ने मास्क को गजब तरीके से किया रीयूज, वीडियो देख होठों पर खींची चली आएगी मुस्कान

कई नामों पर चर्चा होने के बावजूद शुभेंदु इस दौड़ में सबसे आगे थे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही कहा जा रहा था कि ममता बनर्जी के गढ़ भाबानीपुर से जीत दर्ज करने वाले शुभेंदु ही राज्य के नए सीएम होंगे. राज्य में पार्टी की जीत में उनका बड़ा योगदान है. इसके अलावा उन्हें कई वर्षों तक राज्य के मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव भी है. इन सब तथ्यों को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें राज्य में सत्ता की कुर्सी सौंप दी है.

अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक के बारे में

अग्निमित्रा पॉल ने इस विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण से जीत दर्ज की है. उन्हें 1 लाख 19 हजार 582 वोट मिले. उन्होंने 40 हजार से ज्याादा वोटों से इस सीट पर जीत का परचम लहराया. वहीं, निसिथ प्रमाणिक ने माथाभांगा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. उन्हें 1 लाख 43 हजार 340 वोट मिले, उन्होंने 57 हजार 90 वोटों से जीत दर्ज की है.

Continue Reading

देश

बीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला

Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है।

Published

on

Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है। बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा भी आ गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 189 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह भाजपा कुल 198 सीटों पर जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रही है। मतगणना अभी जारी है तो अंतिम परिणाम में सीटों में 2-3 का फर्क हो सकता है।

यह भी पढ़ें   एक, दो नहीं, तीन बार भालू ने किया महिला ट्रेनर पर हमला, देखें सर्कस का ये खौफनाक वीडियो

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक टीएमसी कुल 89 सीट पर जीत हालिक करने की तरफ बढ़ रही है। तृणमूल कांग्रेस 1 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 88 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2, सीपीआई (एम) 1 और एजेयूपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचे ममता और सुवेंदु; बाहर भारी फोर्स तैनात

इधर पश्चिम बंगाल के वीवीआईपी सीट भवानीपुर में हंगामा हो रहा है। यहां 12 राउंड की काउंटिंग की एनाउंसमेंट रोक दी गई है। मतदान केंद्र के अंदर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी मौजूद हैं। दूसरी पार्टियों के एजेंट का आरोप है कि बीजेपी के एजेंट ने उन्हें बाहर निकाल दिया है। ममता ने भी कहा है कि उनके बहुत सारे एजेंट को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाल दिया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अभी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें   तैराकी प्रतियोगिता में जिंदगी की रेस हार गया, SDRF की टीम ने चार घंटे में तलाशकर युवक का शव तालाब से निकाला..

ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगे

जबरदस्त जीत होता देख बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजीपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं काउंटिंग के बीच सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। दीदी ने टीएमसी कैंडिडेट और कार्यकर्ताओं से बूथ नहीं छोड़ने की अपील की है।

 

Continue Reading

देश

पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

Published

on

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

ऐतिहासिक दिन, कार्यकर्ताओं की साधना का परिणाम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के साथ की और कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ चुनावी जीत का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “जब साधना सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वही आज हर कार्यकर्ता के चेहरे पर दिखाई दे रही है।”

नितिन नवीन के नेतृत्व की तारीफ

पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनाव था और उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिस तरह मार्गदर्शन दिया, वह इस जीत में बेहद अहम साबित हुआ।

“भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी” — जनता का आभार

प्रधानमंत्री ने देशभर में हुए उपचुनावों का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में मिली जीत के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखाया है कि वह “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” है, जहां लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं, बल्कि संस्कार है।

93% मतदान बना रिकॉर्ड, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

मोदी ने पश्चिम बंगाल में 93% मतदान को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड मतदान का उल्लेख किया। खास तौर पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी को उन्होंने लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बताया।

“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल”

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का सबसे चर्चित बयान देते हुए कहा कि “आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है।” उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में एनडीए सरकार बनने को मां गंगा का आशीर्वाद बताया।

मां गंगा और असम की जनता का आशीर्वाद

मोदी ने 2013 में काशी से अपना नामांकन भरने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। उन्होंने कहा कि आज भी वही आशीर्वाद बना हुआ है। साथ ही असम की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वहां तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया गया है और अब राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें   तैराकी प्रतियोगिता में जिंदगी की रेस हार गया, SDRF की टीम ने चार घंटे में तलाशकर युवक का शव तालाब से निकाला..

“नागरिक देवो भव” और गुड गवर्नेंस पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी का मूल मंत्र “नागरिक देवो भव” है और पार्टी जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और गुजरात के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता लगातार बीजेपी के सुशासन पर भरोसा जता रही है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया

मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज उनकी आत्मा को शांति मिली होगी। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए संघर्ष किया था और आज की जीत उसी विचारधारा की जीत है।

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में जीत का महत्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में मिली यह जीत ऐतिहासिक है और यह बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, जहां भयमुक्त और विकासयुक्त शासन होगा।

“नया सूर्योदय”—बंगाल के लिए बड़ा वादा

मोदी ने कहा, “4 मई की शाम भले ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरती पर एक नया सूर्योदय हुआ है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में विकास, विश्वास और नई उम्मीदों के साथ नई यात्रा शुरू होगी।

पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना, घुसपैठियों पर एक्शन

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भयमुक्त बंगाल का संकल्प, टैगोर का जिक्र

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उनका सपना “जहां मन भयमुक्त हो” अब साकार किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि बीजेपी बंगाल में भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी।

“बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति का दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब डर नहीं, बल्कि लोकतंत्र जीता है।

 

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि अब “बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दशक में राजनीतिक हिंसा ने कई जिंदगियां बर्बाद की हैं, इसलिए अब समय आ गया है कि इस चक्र को खत्म किया जाए।

यह भी पढ़ें   पोप से मिलने आया ‘स्पाइडर मैन’, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

 

मोदी ने कहा, “भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यह न देखें कि किसने किसे वोट दिया, बल्कि सभी मिलकर बंगाल के विकास के लिए काम करें।

 

वैश्विक संकट के बीच भारत ने चुनी स्थिरता

 

मोदी ने चुनाव के समय की वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश में मतदान हो रहा था, तब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और आर्थिक संकट के हालात थे।

 

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है, लेकिन भारत ने इन चुनौतियों के बीच भी स्थिरता को चुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि भारत के लोग विकसित भारत के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

 

अंग, बंग और कलिंग—भारत के ऐतिहासिक स्तंभ

 

प्रधानमंत्री ने भारत के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश समृद्ध था, तब “अंग, बंग और कलिंग” उसके मजबूत स्तंभ थे।

 

उन्होंने बताया कि अंग यानी आज का बिहार शिक्षा और ज्ञान का केंद्र था, जहां नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे। बंगाल को उन्होंने भारत की सांस्कृतिक आत्मा की आवाज बताया, जबकि कलिंग (आज का ओडिशा) समुद्री व्यापार का वैश्विक केंद्र हुआ करता था।

 

नारी शक्ति पर जोर, विपक्ष पर निशाना

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को भारत के विकास का अहम स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने नारी शक्ति की प्रगति को रोकने की कोशिश की।

 

मोदी ने कहा कि “मैंने पहले ही कहा था कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा।” उन्होंने Tतृणमूल कांग्रेस (TMC) और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पर निशाना साधते हुए कहा कि बहनों-बेटियों ने उन्हें सजा दी है।

 

उन्होंने केरल में लेफ्ट और कांग्रेस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की महिलाएं अगली बार उन्हें भी सबक सिखाएंगी। वहीं समाजवाजी पार्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं का आक्रोश उन्हें झेलना पड़ेगा और महिला विरोधी सोच को जनता माफ नहीं करेगी।

शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की जीत

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और हिंसा में किसी निर्दोष की जान नहीं गई। इसे उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया और चुनाव आयोग समेत सभी संस्थाओं की सराहना की।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending