Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को जेडकॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार’ देने की घोषणा की

Published

on

बिलासपुर। पुलिस कप्तान संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है…

इस कड़ी में माह फरवरी 2023 में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को संतोष सिंह के द्वारा एसपी ऑफिस में आज कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया,अपराध प्रकरणों के बेहतर निकाल व निजात अभियान में उल्लेखनीय कार्यवाही हेतु सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह,यातायात सेल में उत्कृष्ट कार्य हेतु एएसआई उमाशंकर पांडे, जुनापारा में पेट्रोल पंप पर फायरिंग व लूटपाट की कोशिश के आरोपी के त्वरित खोज हेतु प्रभारी एएसआई मनोज शर्मा, ऑफिस कार्य में बेहतर कार्य हेतु एसआई गौरीशंकर बघेल, मस्तूरी मर्डर के निकाल हेतु कोतवाली थाने के आरक्षक गोकुल जांगड़े, परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में काउंसलिंग करवा परिवारों को मिलाने में मदद हेतु महिला आरक्षक प्रीतिदास महंत, सरकंडा में वृद्ध से उठाईगिरी में ट्रेन से आरोपी पकड़ने में मदद हेतु आरक्षक सोनू पाल और सकरी के बड़ी चोरी में आरोपी को पकड़ने में सूझ-बूझ हेतु एसीसीयू के आरक्षक सत्य कुमार पाटले को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है…

यह भी पढ़ें   Ambikapur Crime News: अंबिकापुर में बछड़े को मारकर खाते पकड़े गए 4 आरोपी.. सख्ती से पूछताछ जारी, पहले लगे थे और भी गंभीर आरोप                           

चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना/चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा,इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे..

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रामभक्त प्रवीण झा श्रद्धालुओं को कराएंगे अयोध्या की यात्रा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: निलंबित IPS जीपी सिंह की याचिका के बाद राज्य सरकार ने दाखिल की कैविएट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   चाकू बाजी करने वाले तीन आरोपी चढ़े सिविल लाइन पुलिस के हत्थे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending