Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ समाचार: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा

Published

on

रायपुर. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और होली से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पत्रकारों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने 15 मार्च को 5 अहम फैसले किए. सरकार ने कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा दिया है. इससे पेंशनरों को भी लाभ होगा. कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त की राशि भी मिलेगी. कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान के लिए भी समिति गठित की गई है. पंचायत सचिवों को 55 दिनों की हड़ताल का वेतन भुगतान होगा. इसके अलावा हड़ताल के दिनों को अर्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा. पत्रकारों के खिलाफ किए गए कथित झूठे मुकदमों और उन्हें उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी.

यह भी पढ़ें   दोहरे हत्याकाण्ड मामले का फरार आरोपी सौरभ तिवारी गिरफ्तार ,थाना पंडरी की कार्यवाही, 1 वर्ष से था फरार

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कर्मचारी भाइयों ने कई मांगों और समस्याओं के संबंध में अपनी बातें हमसे साझा की हैं. हम उनकी समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता से समाधान करेंगे. उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के हल के लिए प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारीक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति बनाई है. समिति विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर शासन को कर्मचारी हित में उचित सुझाव देगी. इस समिति में अध्यक्ष के अलावा प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव वित्त सदस्य होंगे और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा) सदस्य सचिव होंगे.

यह भी पढ़ें   तखतपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।

सरकार ने लिए अहम फैसले
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सचिव 16 मार्च 2023 से 9 मई 2023 तक 55 दिन की हड़ताल पर थे. मुख्यमंत्री साव ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल अवधि को उनके अर्जित अवकाश में समायोजित करते हुए उन्हें 55 दिनों का वेतन भुगतान किया जाएगा. इस निर्णय से राज्य शासन पर 70 करोड़ रुपये का व्यय-भार आएगा. मुख्यमंत्री साव ने कहा कि पत्रकारों एवं मीडियाजगत से जुड़े बंधुओं के खिलाफ उत्पीड़न की अनेक शिकायतें सामने आईं थीं. इस संबंध में हम गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तसीगढ़ के इन 4 शहरों में दौड़ेंगीं इलेक्ट्रिक बसें…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दाई-दीदी क्लीनिकों में एक लाख से अधिक महिलाओं का किया गया निःशुल्क इलाज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: इस जिले में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, 70 से ज्यादा का इलाज जारी... 2 की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending