Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : भगवा रंग में रंगे दिखेंगे नए राशन कार्ड, कार्डों के नवीनीकरण पर सरकार खर्च कर रही 10 करोड़ रुपये

Published

on

पिछली कांग्रेस सरकार में भी मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री की तस्वीर प्रिंट की गई थी। करीब 77 लाख राशन कार्ड बदलने में भूपेश सरकार ने 2019 में 8 से 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बार फिर राशन कार्ड का रंग और फोटो बदलने में इतनी ही रकम खर्च की जाएगी…

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही योजनाओं के नाम बदलने से लेकर अफसरों के तबादलों की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब इसी क्रम में प्रदेश में राशन कार्ड बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा सरकार अब भगवा रंग में राशन कार्ड को रंगने जा रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर को हटाकर अब सीएम विष्णुदेव साय और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की फोटो लगाई जा रही है।

पिछली कांग्रेस सरकार में भी मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री की तस्वीर प्रिंट की गई थी। करीब 77 लाख राशन कार्ड बदलने में भूपेश सरकार ने 2019 में 8 से 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बार फिर राशन कार्ड का रंग और फोटो बदलने में इतनी ही रकम खर्च की जाएगी। पिछली सरकार ने एक राशन कार्ड प्रिंट करने पर 11 रुपये खर्च किए थे। पूर्व में की गई प्रिंटिंग के अनुसार 76 लाख 62 हजार 211 राशन कार्ड छापने में इस बार 8.42 करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च होंगे। राशन कार्डों की छपाई सरकारी प्रेस संवाद से होती है, तो यह खर्च आधा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें   NTPC सीपत से डियुटी कर जा रहे व्यक्ति से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि भाजपा केवल अपने प्रचार के लिए फिर से जनता को लाइन में खड़े करने की तैयारी कर रही है। हजारों-लाखों रुपये इसमें राज्य कोष का खर्च किया जाएगा। राशन कार्ड जब पुराने हो जाएं या फट जाएं तब बदले भी जाएं तो ठीक है। अभी तो दो साल पहले ही राशन कार्ड बने हैं। सभी के पास नए राशन कार्ड हैं। सिर्फ और सिर्फ अपनी फोटो लगाने के लिए इसे निरस्त कर रहे हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में कार्ड का रंग और फोटो बदलने के बाद अगले महीने से नए राशन कार्ड बांटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक माह के भीतर 19 फरवरी तक 77 लाख राशन कार्ड बांटने का टारगेट तय किया गया है। लेकिन इतने कम वक्त में लाखों कार्ड कैसे छपेंगे, इसे लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए अभी केवाईसी करने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 1.50 लाख से ज्यादा लोगों ने नए कार्ड के लिए आवेदन भी कर दिया है। ज्यादातर लोग राशन दुकान संचालकों से क्यूआर कोड से कार्ड का नवीनीकरण करवा रहे हैं। सरकार का कहना है कि नवीनीकरण के बाद नया कार्ड राशन दुकानों से ही लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने किया सिम्स कॉलेज व हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, भवन मरम्मत प्राथमिकता से करने का निर्देश

अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित तथा निशक्तजन श्रेणी के जारी राशन कार्ड के लिए नवीनीकरण की पूर्ण प्रक्रिया निशुल्क होगी। सामान्य श्रेणी के राशन कार्ड धारकों के लिए एप के माध्यम से नवीनीकरण के लिए 10 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार के निर्देश पर पिछले साल ही सभी राशन कार्ड सदस्यों का केवाईसी की थी। अब फिर इस साल राशन कार्डों का नवीनीकरण होने से दुकानों में जाकर आवेदन करना होगा। यानी राशन कार्ड के सत्यापन के लिए लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। राशन कार्ड बदले जाने के मामले में कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शासकीय नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश प्रारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शासकीय नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश प्रारंभ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending