Connect with us

देश

वायरल वीडियो में झाड़ू लगाती नजर आईं प्रियंका गांधी, सोशल मीडिया पर हो रही ऐसी बातें

Published

on

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं. दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का दौरा करने के प्रयास के बाद रविवार को यूपी के एक गेस्ट हाउस में हिरासत में लिया गया, जहां हिंसक झड़पों के बाद कथित तौर पर 8 लोग मारे गए थे. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ही रहा है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं.

प्रियंका का ये वीडियो नीरज कुंदन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘श्रीमती @प्रियंकागंधी जी को लखीमपुर खीरी जाने के केस में अरेस्ट किया गया है और अब वे अनशन पर हैं…वह अपने कमरे में झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं.’ इस वीडियो में देखा जा सकता है प्रियंका गांधी के कमरे में नजर आ रही हैं और खली कमरे में झाड़ू मार रही हैं.

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘रूम साफ़ करने में क्या प्रॉब्लम है…थोड़ा अच्छे से समझाइए ये नीरज कुंदन जी और प्रियंका गांधी जी…गंदगी आप लोगों ने पिछले कई सालों से फ्लाई हुई है. उसे कौन साफ करेगा?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सब अपने घर को साफ करते ही हैं, आप कर रही हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है…ऐसी वीडियो शेयर करके आप सभी कोई कार्ड मत खेलिए.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ठीक से नाटक करना भी नहीं आता है इनको, झाड़ू हम हर दिन लगाएंगे इनकी देश में की हुई गंदगी को साफ करने के लिए.’

यह भी पढ़ें   जुगाड़ लगाकर पेड़ पर चढ़ रही थी लड़की, फिसला हाथ तो धड़ाम से गिरी नीचे, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

True grit & courage against a brutal state.

Smt. @priyankagandhi Ji arrested in order to go to Lakhimpur Kheri, is on fast. She is seen sweeping her room.#लखीमपुर_किसान_नरसंहार#PriyankaGandhi pic.twitter.com/xZ6FueLukk

— Neeraj Kundan (@Neerajkundan) October 4, 2021

Room saff karne me kya problem hai thoda gehraai me samjhai yeh @Neerajkundan aur @priyankagandhi ji..Ji Gandagi aap logo ne pichle kai salo se fehlaya hai use ko saaf karega..??!!

— Amar Kumar Gupta (@kumaramar184) October 4, 2021

every other person clwans own home. no big deal. but posting it is foolishness. height of hypocrisy!

— Justice for Sushant (@Justice40851704) October 4, 2021

Thik se natak karna bhi nahi aata inko, jhadu hum hardin lagaenge inki desh me ki hui gandagi ko saaf karne ke liye

— Surendra Rajpurohit (@Surendr60915578) October 4, 2021

Aap jaise politicians sirf iss tarha ke video bana sakte he, lekin aur kuch nehi kar sakte he…

— Pranay Ghosh (@PranayG73276786) October 4, 2021

I also sweep in my house and in my room ..can I send my pic sweeping too and pls comment something good to help or benefit me too.

— Deepa r (@Deepar123456) October 4, 2021

Kabhi Ghar me kiya nahi hoga, lekin yaha pe natak shuru…

यह भी पढ़ें   कोरोना वॉरियर्स ने रात के 3 बजे किया ऐसा धमाकेदार डांस, दिल खुश कर देगा ये वीडियो

— Himanshu Mehta ACMA, CGMA (@Himsmehta) October 4, 2021

मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए किसी भी नेता को विरोध स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दिए जाने की घोषणा के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया. इससे पहले प्रियंका का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रियंका गांधी पुलिस से बहस कर रही थीं और उन्हें हिरासत में लेने के लिए वारंट की मांग कर रही थीं. उन्होंने आगे क्लेम किया कि पुलिस ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. वीडियो में प्रियंका को कहते सुना जा सकता था, ‘मैं उन लोगों से महत्वपूर्ण नहीं हूं जिन्हें आपने मारा है..आप जिस सरकार का बचाव कर रहे हैं…आप मुझे एक कानूनी वारंट, एक कानूनी आधार दें, अन्यथा मैं यहां से नहीं हटूंगी और आप मुझे नहीं छूएंगे.’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस कमरे में उन्हें हिरासत में लिया गया था, वह पूरी तरह से साफ नहीं था और प्रियंका गांधी ने खुद साफ करने का फैसला लिया. उनकी नजरबंदी के समय, कई कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र के बाहर एकत्र हुए और विरोध किया. उन्होंने पुलिस पर प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा ने चार किसानों सहित आठ लोगों की जान ले ली, जिससे पूरे देश में व्यापक आक्रोश फैल गया और कई विपक्षी नेताओं ने हिंसा प्रभावित जिले का दौरा करने के लिए संघर्ष के पीड़ितों से मिलने का फैसला किया.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   कोरोना वॉरियर्स ने रात के 3 बजे किया ऐसा धमाकेदार डांस, दिल खुश कर देगा ये वीडियो

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 6 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   ईरान-ईराक के बाद अब पाकिस्तान-अफगानिस्तान और अफगानिस्तान-ईरान में भी जंग शुरू

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   अगर आपकी पत्नी में है ये 4 गुण तो आप हैं काफी भाग्यशाली, जानें कैसे?

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending