देश
06 मार्च 2022 राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Mesh)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें, सफलता मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। कोई नया फैसला लेने से बचें। कामकाज समय पर निपटाने की कोशिश करें। मंदिर में केले का फल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
वृषभ (Vrushabh)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि वाले स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन प्यार भरा रहेगा। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार देंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में आगे बढ़ेंगे।
मिथुन (Mithun)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील रहेंगे। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएँ शुरू करना चाह रहे हैं, तो उनकी योजनाएँ सफल हो सकती है। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। इस राशि के वर्किंग लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।
Rashifal 6 March 2022
कर्क (Kark)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । आपका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। इस राशि वाले लवमेट का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको सावधानी से सारे काम पूरे करने चाहिए। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।
सिंह (Sinh)
तिथि कल दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर शुरू हुई थी और आज सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिनों तक होने से पूर्णिमा का व्रत तो कल ही किया जा चुका है, लेकिन स्नान-दान की पूर्णिमा आज के दिन की जायेगी। कार्तिक पूर्णिमा को स्नान-दान का बहुत ही महत्व होता है और वो भी तब जब कार्तिक पूर्णिमा कृतिका नक्षत्र से युक्त हो। आज के दिन शाम 04:41 तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। कृतिका नक्षत्र से युक्त पूर्णिमा को महाकार्तिकी के नाम से भी जाना जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
कन्या (Kanya)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है| परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। दूसरे की मदद करने के मौके मिलेंगे। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, नियमित व्यायाम करते रहिये। शिव चालीसा का पाठ करें, सभी काम सफल होंगे।
Rashifal 6 March 2022
तुला (Tula)
आज कोई पुरानी समस्या आपके सामने आ सकती है। किए गये कामों का नतीजा आपके पक्ष में न होने से आपका तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। आपको किसी काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे हैं, उनके लिये दिन ठीक रहेगा। आर्थिक रूप से भी सब कुछ अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।
वृश्चिक (Vrushchik)
आज परिवार वालों का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में आप कामयाब रहेंगे। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इस राशि के छात्र आज मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। अपने स्नान के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर नहाएं, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
Rashifal 6 March 2022
धनु (Dhanu)
आज आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आप कुछ संवेदनशील और भावुक भी हो सकते हैं। आज किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार वालों के साथ घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर (Makar)
आज आपका कोई जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है। कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक- ठाक रहने वाला है। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। बिजनेस में बनता हुआ काम आज रूक सकता है। कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। समझदारी के साथ काम करने पर आप सबकुछ अच्छे से निपटा सकते हैं। घर का माहौल ठीक रहेगा। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपके सभी काम पूरे होंगे।
कुंभ (Kumbha)
आज किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट हो सकता है। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। मंदिर में इत्र दान करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।
Rashifal 6 March 2022
मीन (Meen)
आज आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा। धन में वृद्धि होगी। आज कोई रिश्तेदार आपके घर मिलने आ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। जीवन में मित्रों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। गाय के चरण स्पर्श करें, आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















