Connect with us

छत्तीसगढ़

Raipur : दोहरे हत्याकांड मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने मृतिका के पूर्व प्रेमी को बुलाया पूछताछ के लिए

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

रायपुर : राजधानी रायपुर में बीते दिनों उस वक्त हड़कंप मच गया था जब असलम ने अपनी पत्नी कहकशां की हत्या कर खुद को भी मौत के घाट उतार लिया था। यह पूरी घटना दोनों की शादी के बाद और रिसेप्शन के कुछ ही देर पहले हुई थी। जब से नवदंपत्ति की मौत का मामला सामने आया है पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। पुलिस लगातार इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है।

मृतिका के पूर्व प्रेमी को पुलिस ने बुलाया पूछताछ के लिए

वहीं इसी बीच इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मौहदापारा के युवक सैफ चिल्ला को पूछताछ के लिए बुलाया है और उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि सैफ चिल्ला और मृतिका कहकशां का 2 साल पहले प्रेम संबंध था। पुलिस का मानना है कि युवक से पूछताछ में कुछ बड़ी बाते सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें   एल्यूमिनियम तार चोरी करने वाला शातिर चोर पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बता दें कि, राजधानी रायपुर के संतोषी नगर स्थित बृजनगर स्थित घर के कमरे में दोनों की लाशे खून से लथपथ मिली थी। जानकारी के अनुसार नई नवेली दुल्हन के सीने पर चाकू से वार किया गया है। वहीं दूल्हे के गर्दन पर भी बड़ा जख्म पाया गया है। हालंकि पुलिस आपस में एक दूसरे की हतया के बाद खुदकुशी मान रही है।

क्या था पूरा मामला

 परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक असलम और कहकशां दोनों एक दूसरे को पहले से ही पसंद करते थे। जिसके बाद परिवार वालों की सहमति से दोनों की 19 फरवरी को विवाह हुआ। जिसके बाद मंगलवार को रिसेप्शन का आयोजन किया गया था, लेकिन दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों के बीच मातम छा गया।

वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष वालों को इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृतक असलम के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजुद पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। जिसके बाद आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगो ने बैजनाथपारा इलाके में स्थित रिसेप्शन हॉल में लगे टैंट में आग लगा दी और कुर्सियां तोड़ दी।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, 5 बम बरामद

 खबर मिलने के बाद रिसेप्शन स्थल पर पहुंचे पुलिस ने वहां से भी आक्रोशित लोगो को समझाने की कोशिश की लेकिन नही मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उनको मौके से खदेड़ा, हालांकि मौके पर पुलिस को कमरा अंदर से बंद मिला जहां कमरे के बिस्तर पर दुल्हन के पास पड़ा एक बदनदार चाकू भी जब्त किया है, लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नही हो पाया है कि चाकू पहले दुल्हे ने दुल्हन की हत्या की या दुल्हन ने अपने दुल्हे की हत्याकर गला रेतकर खुदकुशी कर ली।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को मिली उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: बरारी के जंगल में मिला मृत तेंदुआ, भूख-प्यास से मौत की आशंका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending