Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: जल्द शुरू होगी सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया

Published

on

सरगुजा। जिले में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जिसमें 1500 से 2000 कर्मचारी सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में भाग लेंगे। बता दें कि सरगुजा जिले में सबसे पहले सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण प्रशिक्षण का कार्यक्रम सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर अंबिकापुर के राजमोहनी भवन में रखा गया हैं।

दरसअल, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि केंद्र सरकार अगर जनगणना नहीं कराएगी तो हमने आवासहीन लोगों के सर्वे कराने की बात कही थी, जिसके बाद से प्रदेश में सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण के लिए सभी जिलों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने आयोजित छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण प्रशिक्षण में अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण की बारीकियां बताने के साथ ही 15 अप्रैल तक सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी विकासखण्ड अधिकारी लगातार सुपरवाइजरों व प्रगणकों के साथ गांव का भ्रमण कर कार्य का निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें   अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में आज ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, 3 की मौत, 2 घायल

1 अप्रैल 2023 से गांव में सर्वेक्षण का कार्य शुरू होगा। जिस गांव में सर्वेक्षण के कार्य प्रगणकों द्वारा किया जाना है वहां एक दिन पहले मुनादी कराए ताकि सभी परिवार घर में रहे। कलेक्टर ने कहा कि पहले 15 दिन में सर्वेक्षण के कार्य पूर्ण करने के बाद अगले 15 दिन में पोर्टल में अपलोड करने का कार्य पूर्ण करना है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता के लिए भी जनपद सीईओ, नगर पंचायत के सीएमओ सहित अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। बेरोजगारी भत्ता के लिए 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। बता दें कि सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के बाद ही सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें   चखना बहुत जरुरी हैं भाई! TI शनिप रात्रे के रीडर तक नही पहुँचा चखना, तो कांस्टेबल को पेट्रोलिंग ड्यूटी से से बाहर... जानिए पूरा ममला

 

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 88 लाख रूपये की राशि मंजूर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जांजगीर चांपा: सड़क पर ऐसी हालत में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धान गबन मामले का सहआरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending