छत्तीसगढ़
चखना बहुत जरुरी हैं भाई! TI शनिप रात्रे के रीडर तक नही पहुँचा चखना, तो कांस्टेबल को पेट्रोलिंग ड्यूटी से से बाहर… जानिए पूरा ममला
बिलासपुर। बिलासपुर SP के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी दीपक झा ने ज़िले के पत्रकारों के साथ हुई सौजन्य मुलाकात में ये बात कही थी कि पुलिस की छवि बेहतर करने की दिशा में ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे लेकिन शहर के कुछ थानेदारों की हरकतें बिलासपुर पुलिस की छवि को मटियामेट किए जा रही हैं।
शहर के सिविल लाईन थाने में ऐसी ही एक शर्मनाक घटना फिर सामने आई है। सिविल लाईन थाने के टीआई हैं शनिप रात्रे और उनके रीडर हैं दिनेश कांत। टीआई साहब रीडर महोदय पर इतने महारबान हैं कि क्या ही कहिए। सूत्रों से मालूम चला है कि टीआई के चहेते रीडर दिनेश कांत थाने के पेट्रोलिंग स्टाफ से जबरन दारू और चखना मंगवाते हैं, जो स्टाफ इनकी ये अनैतिक डिमांड पूरी नहीं करता है उसे तुरंत ही पेट्रोलिंग की ड्यूटी से हटा दिया जाता है।
सूत्रों ने ये बताया है कि थानेदार के चहेते लोगों का दुस्साहस इस हद तक बढ़ा हुआ है कि ये सिविल लाईन थाने के पास ही एक स्कूल के ग्राउंड में बैठकर शराबखोरी करते हैं और पेट्रोलिंग के स्टाफ को दारू और चखना पहुँचाने का ऑर्डर देते हैं। ज़ाहिर सी बात है कि इतना दुस्साहस टीआई साहब का संरक्षण मिले बिना तो नहीं आ सकता।
टीआई साहब की दूसरी शर्मनाक हरकत भी जान लीजिए
आपको याद होगा कुछ समय पहले तखतपुर में 9 टन गांजा ज़ब्त किया गया था। उस कारवाई के बाद पेट्रोलिंग ड्यूटी में लगे एक आरक्षक की कॉल डीटेल निकलवाई गई तो मालूम चला कि आरक्षक ने गांजा डीलर से एक महीने में 30 से ज़्यादा बार फोन पर बात की थी। गांजा डीलर से सांठगांठ होने की आशंका के चलते उसे पेट्रोलिंग ड्यूटी से हटा दिया था। लेकिन…
जैसे ही शनिप रात्रे महोदय ने सिविल लाईन के टीआई का पद सम्हाला उन्होंने तुरंत ही गांजा डीलर से सांठगांठ रखने की शंका में पेट्रोलिंग से हटाए गए इस आरक्षक को वापस पेट्रोलिंग की ड्यूटी में लगा दिया।
ये बात भी गौर करने वाली है कि गांजा डीलर से सांठगांठ रखने की शंका में पेट्रोलिंग से हटाया गया ये आरक्षक पहले सरकंडा थाने में पदस्थ था और शनिप रात्रे भी पहले सरकंडा थाने के टीआई थे।
थाने को टीआई चला रहे हैं या रीडर?
टीआई साहब की इन अनैतिक हरकतों के दो मतलब निकाले जा सकते हैं पहला ये कि पेट्रोलिंग स्टाफ से दारू और चखना मंगवाने वाले रीडर पर वे उसके अनैतिक आचरण को जानते हुए भी महरबान हैं तो इसका मतलब थाने को रीडर साहब चला रहे हैं न कि टीआई साहब। तो रीडर को ही थाने का प्रभार क्यूँ न सौंप दिया जाए?
और दूसरी बात ये कि टीआई साहब को रीडर के इस आचरण के बारे में कुछ मालूम ही न हो। अगर टीआई साहब को कुछ मालूम ही नहीं है तब तो ये टीआई साहब के लिए और भी शर्म की बात है।
टीआई साहब को हिस्सा मिलता है?
गांजा डीलर से सांठगांठ रखने की शंका में पेट्रोलिंग से हटाए गए आरक्षक को फिर से पेट्रोलिंग ड्यूटी में लगा देने के टीआई साहब के निर्णय के भी दो मतलब हो सकते हैं पहला ये कि गांजे के अवैध कारोबार की मलाई शायद इनके पास भी पहुँचती होगी या दूसरा मतलब ये कि हो सकता है टीआई साहब को इस बारे में कुछ मालूम ही न हो। लेकिन अगर टीआई साहब को कुछ मालूम ही नहीं है तो ये स्थिति तो किसी भी टीआई के लिए बहुत शर्म की बात है। तो क्या ये मान लें कि सिविल लाईन थाना भगवान भरोसे चल रहा है?
पुलिस की छवि को मटियामेट करने में पूरी तन्मयता से जुटे टीआई और उनके रीडर की ऐसी अनैतिक मनमानियां एसपी दीपक झा की साफ़ सुथरी छवि को भी ख़राब कर रही हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized8 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
