छत्तीसगढ़
Road Safety World Series 2022: स्टेडियम जाकर देखना चाहते हैं क्रिकेट मैच तो यहां मिलेगी बस!
रायपुरः 27 सितंबर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार दर्शकों को दोपहिया वाहनों के लिए 20 रूपये और चार पहिया वाहनों के लिए 30 रूपये पार्किंग शुल्क देने होंगे। इसके साथ ही दर्शकों के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे साथ ही रायपुर शहर से स्टेडियम के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने एस.एस.पी प्रशांत अग्रवाल के साथ नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने सुरक्षा के साथ दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कल आयोजित बैठक में दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपए पार्किंग शुल्क का प्रस्ताव रखा गया था, परंतु कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान पार्किंग संचालन करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों ने महंगाई एवं अन्य जरूरी इंतजाम में अधिक लागत के कारण पार्किंग शुल्क बढ़ाने का कलेक्टर से आग्रह किया। प्रतिनिधियों के आग्रह को मानते हुए इस बार दोपहिया वाहनों के लिए 20 रुपए और चारपहिया वाहनों के लिए का पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में जुटने वाले दर्शकों को अच्छी मोबाइल कनेक्टीविटी के लिए जियो और एयरटेल कंपनियों के अस्थाई टॉवर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डॉ भुरे ने स्टेडियम के आस-पास बनाए जा रहे पार्किंग स्थलों का भी अवलोकन किया और इन स्थलों पर पर्याप्त लाईट आदि के साथ सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पार्किंग स्थल सहित स्टेडियम परिसर में सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई मित्र और अन्य जरूरी मशीन तथा उपकरणों की व्यवस्था के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने पार्किंग स्थलों के समतलीकरण का काम अगले दो दिनों में करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्टेडियम में उपस्थित आयोजकों के प्रतिनिधियों को पर्याप्त संख्या में टिकिट काउंटर बनाने को कहा। इसके साथ ही विभिन्न रास्तों से आने वाले लोगो और स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए जगह-जगह स्पष्ट साईनेज आदि लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बॉयो टायलेट के साथ-साथ आपात चिकित्सा व्यवस्था आदि भी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय में जागरूकता बढ़ाने हेतु नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा, नवा रायपुर अटल नगर में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 27 सितंबर को दो, 28 एवं 29 सितंबर को एक-एक तथा 1 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर ,वीरेंद्र सहवाग, जोंटी रोड्स, ब्रायन लारा आदि सम्मिलित होंगे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
