Connect with us

छत्तीसगढ़

Job Update: 24 जुलाई को रोजगार मेला, ‘रायगढ़ रोजगार मितान’ पोर्टल पर होगा पंजीयन

Published

on

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के प्रयासों से जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने लगातार कार्य किया जा रहा है। रोजगार मेले और काउंसलिंग शिविरों के जरिए आवेदकों को कंपनी में जॉब के लिए सीधे अप्लाई करने का मौका मिल रहा है।

बीते माहों में लगाए गए रोजगार मेलों से विभिन्न कंपनियों ने जिले के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान किया है। इसी कड़ी में आगामी 24 जुलाई को पुन: एक रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें शामिल होने वाले आवेदकों की पंजीयन सुविधा के लिए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर इस बार जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को मिली जमानत

इस दफे रायगढ़ रोजगार मितान वेबसाइट और एप के माध्यम से पंजीयन करना होगा। जिससे मेला स्थल पर रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाली लंबी कतार से आवेदकों को मुक्ति मिलेगी और वे सीधे रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इससे उनके समय की भी बचत होगी।

रोजगार मेले में ऑनलाइन पंजीयन के लिए रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल बनाया गया है। इसमें पंजीयन के लिए आवेदक कोhttps://raigarhrozgarmitan.in/पोर्टल में जाना होगा। वहां तीन लाइन वाले मेनू बटन पर क्लिक करने पर एक ड्रॉप डाउन मेनू खुलेगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया होगा। इसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आवेदक को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए इस नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे इंटर करने पर एक नया पेज ओपन होगा।

यह भी पढ़ें   शराब परिवहन करने वालो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

यहां आवेदक के बारे में बेसिक जानकारी जैसे नाम, नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक योग्यता डालनी होगी। इस पंजीयन प्रोसेस से रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल में आवेदक का अकाउंट बन जायेगा। जिसे लॉग इन करने के लिए पासवर्ड भी इसी पेज में बनाया जा सकेगा। इसके पश्चात आवेदक को जॉब कैटेगरी चुनना होगा, जिसके लिए वह आवेदन करना चाहता है। इसमें एक से अधिक कैटेगरी के जॉब चुने जा सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोनी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की जुआड़ियों के फड़ में दबिश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को मिली जमानत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोनी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की जुआड़ियों के फड़ में दबिश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending