Connect with us

Uncategorized

CBSE 12th Result : बिलासपुर की शुभी और रायपुर शर्मा ने भी मारी बाजी, शुभी को 99.4 और शांभवी को मिले 99% अंक

Published

on

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया। पूरे देश की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। बिलासपुर की शुभी शर्मा ने 99.4 प्रतिशत, रायपुर की शांभवी शर्मा ने 99 प्रतिशत और पाखी दुबे ने 98.6% अंक हासिल किए हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा अंक शांभवी शर्मा को मिले हैं, वह केपीएस रायपुर की छात्रा हैं। वहीं केपीएस की ही पांखी दुबे ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुभी शर्मा बिलासपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने आर्ट्स सब्जेक्ट में यह उपलब्धि हासिल है। शुभी हमेशा से ही एक बेहतरीन स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने 10वीं में भी 98.3 अंक हासिल किया था। अब 12वीं में भी उन्हें 99.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं रायपुर की शांभवी शर्मा केपीएस में 12वीं कक्षा की कला संकाय में हुमैनिटीज विषय की छात्रा है। रिजल्ट जारी होने के बाद जब शांभवी अपने पैरेंट्स के साथ स्कूल पहुंची तो लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। शांभवी के साथ ही केपीएस में कई होनहारों ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। पांखी दुबे ने 98.6 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रतीक त्रिपाठी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : डीएमएफ की बैठक में 54 करोड़ रूपए से अधिक के कार्य स्वीकृत शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर सबसे ज्यादा जोर

बिलासपुर की शुभी शर्मा के पिता एसईसीएल में अफसर हैं। शुभी बताती हैं कि रोज पढ़ना जरूरी है। मैंने घंटे तो काउंट नहीं किए, लेकिन पिछले साल के प्रश्न बैंक को खत्म किया, NCERT से पढ़ाई की। शुभी ने बताया कि सीबीएसई में सबसे जरूरी है NCERT, इसके माध्यम से ही मुझे सफलता मिली है। आगे जाकर शुभी ऑफिसर बनना चाहती हैं। उन्होंने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। आगे की पढ़ाई के ले वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाली हैं। शुभी ने यह भी बताया कि उनकी मां भी वर्किंग थीं, लेकिन उनकी पढ़ाई की वजह से उन्होंने पिछले एक साल से ब्रेक ले रखा है।

यह भी पढ़ें   रायपुर : प्रधानमंत्री सड़क योजना का राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा किया जाएगा निरीक्षण

शाम्भवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। शाम्भवी ने बताया कि उन्होंने 12th की पढ़ाई पूरे डेडिकेशन के साथ की। इसके साथ ही कभी भी फ्रेंड्स के साथ घूमना और मस्ती करना नहीं छोड़ा। हंसते, खेलते पढ़ाई करते ही उसने 12th में 99% ले आई। शाम्भवी ने कहा कि उनका कोई टारगेट नहीं था। टारगेट होता तो स्ट्रेस लेतीए कोविड के टाइम ऑनलाइन क्लास पूरा अटेंड किया। फ्रेंड्स के साथ ग्रुप स्टडी करती थीए सेल्फ स्टडी से ज्यादा ग्रुप स्टडी पर जोर दिया। शाम्भवी के पेरेंट्स इस नतीजे से काफी खुश हैं, प्राउड फील कर रहे हैं। पेरेंट्स ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपनी बेटी को पढ़ने के लिएजोर नहीं दिया। बच्चे जैसा चाहते हैं वैसा किया। शाम्भवी आगे जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन करना चाहती हैं और शाम्भवी के पापा की इच्छा है कि वो IAS की तैयारी करें पर पैरेंट्स अपने बच्चों की खुशी में खुश हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड के जरिए आज एक बार फिर से देश के लोगों को कई अहम संदेश दिए. पीएम मोदी ने कहा कि कल यानी 28 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने जा रहे हैं. आज का भारत पहले वाला नहीं है, बल्कि आतंक का करारा जवाब देता है. उन्होंने कहा कि LoC के पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी.

पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं कर सकता. हमने आतंक पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है.  उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, जनगणना और अशोक सिंघल समेत कई मुद्दों पर बात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र किया. मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें   जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल योजनाओं हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी

अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है, और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं. आतंकवादी हमलों के कारण भारत ने लंबे समय तक जिस पीड़ा को झेला, सर्जिकल स्ट्राइक उस दर्द के खिलाफ हमारी निर्णायक प्रतिक्रिया थी.

Continue Reading

Uncategorized

Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर

Published

on

Bank Open on Sunday: देश में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (bank strike) को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रविवार 27 सितंबर 2026 को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. इसके वावजूद भी मन में यह ख्याल उभरता है कि इस दिन प्राइवेट बैंक की क्या दिनचर्या रहेगी. आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

28-30 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले RBI के आदेश पर रविवार, 27 सितंबर को सरकारी बैंक खुलेंगे और एक सामान्य दिनों कि ही तरह कामकाज भी होगा.28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित पूरे देशभर में हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है. तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आम जनता को एक बड़ी राहत दी है.

यह भी पढ़ें   CG Breaking: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 50 से भी कम नए मरीज, 79 हुए स्वस्थ
Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

Published

on

छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी।

ई और टी संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे पद
कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ः दो ज्वेलरी शॉप से करीब 90 लाख की चोरी

कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।


पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending