Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि दोनों हालात से निपटने तैयार रखें कार्ययोजना – कमिश्नर डॉ अलंग

Published

on

बिलासपुर| कमिश्नर डॉ संजय अलंग ने लोगों को राहत प्रदान करने के लिए अतिवृष्टि और अल्पवृष्टि दोनों तरह की कार्य-योजना तैयार रखने को कहा है। डॉ अलंग आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए संभाग के कलेक्टरों की बैठक लेकर बारिश एवं खेती किसानी से जुड़े ताजा हालात की समीक्षा कर रहे थे। डॉ. अलंग ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में समान रूप से बारिश नहीं हुई है। कोरबा एवं आधे रायगढ़ जिले में फिलहाल पानी कम गिरी हैं। यहां तक कि एक जिले में भी कहीं ज्यादा तो कहीं कम पानी रिकार्ड की जा रही हैं। इसलिए हमें अतिवृष्टि के साथ-साथ अल्पवृष्टि दोनो तरह के हालात से निपटने एवं लोगों को राहत प्रदान करने के लिए वैकल्पिक कार्य-योजना तैयार रखना होगा।


      डॉ. अलंग ने बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो घोषणाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से पूर्ण की जा सकती हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण कराएं। जिन कामों के लिए बड़े बजट की जरूरत है, उसका प्रस्ताव बनाकर शासन को तत्काल भेज दिया जाये। इसकी एक प्रति कमिश्नर कार्यालय को भी उपलब्ध करायें ताकि फालो-अप लिया जा सके। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम को चावल प्रदाय करने की गति को और बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि इसके लिए 30 सितम्बर तक अंतिम समय-सीमा दी गई है। लेकिन इसके पहले हमें प्राथमिकता से यह काम पूर्ण करना होगा। फिलहाल रैक अब सभी जिले को पर्याप्त उपलब्ध हो रहे हैं। एफसीआई के अधिकारी ने बताया कि हमें चावल का उसी दिन भुगतान करने का निर्देश ह,ै इसलिए तत्काल इसकी बिल दिया जाये अन्यथा भुगतान में दिक्कत हो सकती है।
       

यह भी पढ़ें   महासमुंद: पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त भिडंत, दो लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कमिश्नर ने बैठक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत फसल परिवर्तन के अनुरूप बीज की उपलब्धता समितियों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अगले साल की ऋण साख योजना को फसल परिवर्तन के अनुरूप तैयार करने को भी कहा है। बैठक में डीएपी खाद की कमी की पूर्ति के लिए वैकल्पिक उपाय भी सुझाये गये। संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि डीएपी के बदले यूरिया एवं एसएसपी अथवा यूरिया एवं इफको को मिलाकर उपयोग किया जा सकता है। इससे पौधों को डीएपी के बराबर पोषण तत्व मिलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर सौरभकुमार, जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन, डिप्टी कमिश्नर अर्चना मिश्रा, अखिलेश साहू सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   CG Crime: गर्लफ्रेंड ने शादी करने से मना किया तो नाराज हुआ बॉयफ्रेंड, युवती को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   किशन पटेल और परिवार पर एक के बाद एक कई मामलों में अपराध दर्ज

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   महासमुंद: पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त भिडंत, दो लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   मोटरसायकल चोरी करने वाले के ऊपर हिर्री पुलिस ने की कार्यवाही

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   महासमुंद: पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त भिडंत, दो लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   दुर्ग-ऊधमपुर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की मिली सुविधा

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending