Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: अब मोबाईल जैसे बिजली के लिए करना होगा रिचार्ज, स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू

Published

on

रायपुर। आधुनिक दौर में अब कुछ असंभव जैसा नहीं रहा, अब प्रदेश के लोगों को एक और स्मार्ट सुविधा मिलने जा रही है, छत्तीसगढ़ में लोगों को अब मोबाईल की तरह बिजली के लिए भी पहले रिचार्ज कराना होगा । रिचार्ज कराने के बाद ही उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकेगी। इससे जहां उपभोक्ताओं को अधिक बिलिंग और बिल पटाने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा..तो वहीं आर्थिक संकट से जूझ रही बिजली कंपनियों के पास बिजली खरीदने के लिए एडवांस में पैसा भी उपलब्ध हो सकेगा।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है । इसके लिए विभाग ने सभी संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं । दरअसल विद्युत विभाग के पास बिजली चोरी और फॉल्स रिडिंग की शिकायत काफी बढ़ गई है । इन समस्याओं को समाप्त करने के लिए ही सभी कनेक्शन में प्रीपेड मीटर लगाने का फैसला किया गया है ।

यह भी पढ़ें   भिलाई: महापौर का बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर कटा चालान

मीटर में एक छोटा सा मॉडम लगा रहेगा…जिसे सर्वर के साथ साथ उपभोक्ताओं के मोबाईल से कनेक्ट कर दिया जाएगा….इससे उपभोक्ताओं को हर समय जानकारी उपलब्ध रहेगी…कि उनके पास कितना बैलेंस बचा है…और वे कितनी यूनिट बिजली का उपयोग कर सकते हैं । रिचार्ज समाप्त होने से पहले ही सर्वर के जरिए उपभोक्ताओं के फोन पर बैलेंस रिचार्ज करने का मैसेज चला जाएगा ।

मनोज खरे,प्रबंध निदेशक,CSPDCL के अनुसार प्रीपेड मीडर की रीडिंग को बिना लोकेशन पर गए सर्वर रूम या ऑफिस में बैठकर ही कंप्यूटर से देखा जा सकेगा । इसके अलावा विभाग ने इस एक एप से भी जोड़ने की तैयारी कर रखी है…जिसके तहत आने वाले समय में उपभोक्ता रीडिंग को देखकर अपने आप बिल जनरेट कर सकेंगे..विभाग का मानना है की स्मार्ट मीटर लगने से काम काज में तेजी आएगी और मैन पावर भी कम लगेंगे ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भेंट-मुलाकात का तीसरा चरण आज से, रायगढ़ में सीधे संवाद करेंगे सीएम भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: शादी का प्रलोभन देकर लड़की को पहले प्रेम जाल में फसाया, फिर भगाकर किया शोषण...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending